{"_id":"65eb6c4198196bbdd20b30d4","slug":"kanwariya-dead-in-accident-aligarh-news-c-108-1-atl1001-100992-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कांवड़ियों की सेवा करने गुरुग्राम से आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कांवड़ियों की सेवा करने गुरुग्राम से आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 09 Mar 2024 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:21 AM IST
सार
कोतवाली के गांव रायपुर दलपतपुर निवासी गोविंद गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता था। शिवरात्रि पर गांव के लोगों द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया था। शिविर में सेवा करने के लिए गोविंद भी गुरुग्राम से अपने घर आ गया था। वह बाइक से अपने दोस्त के साथ गुरुग्राम वापस जा रहा था। रास्ते में सारसौल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक गोविंद
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कांवड़ियों की सेवा के लिए गांव रायपुर दलपतपुर आए युवक की गुरुग्राम वापस जाते समय वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के घर पर सूचना पहुंचते ही मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली के गांव रायपुर दलपतपुर निवासी 20 वर्षीय गोविंद पुत्र राकेश गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता था। शिवरात्रि पर गांव के लोगों द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया था। शिविर में सेवा करने के लिए गोविंद भी गुरुग्राम से अपने घर आ गया था। कांवड़ियों का शिविर लगवाने के बाद 8 मार्च सुबह वह बाइक से अपने दोस्त के साथ गुरुग्राम वापस जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में सारसौल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गोविंद की मौके पर मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। सूचना मिलने पर जिपं सदस्य केपी सिंह मिस्त्री समेत गांव से परिजन अलीगढ़ पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन