फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanungo arrested while accepting a bribe of 30,000

Aligarh News: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 03:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Kanungo arrested while accepting a bribe of 30,000
कानूनगो राकेश कुमार गुप्ता । - फोटो : samvad
जमीन के बंटवारे से जुड़े मामले में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते खैर तहसील के कानूनगो राकेश कुमार गुप्ता को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार शाम रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर की।
विज्ञापन



कानूनगो के खिलाफ लोधा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कानूनगो के कुछ समर्थक तहसील परिसर में पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 20 सितंबर को जिलाधिकारी से कानूनगो राकेश कुमार गुप्ता के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि जमीन के बंटवारे के मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए कानूनगो 30 हजार रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर शिकायत एंटी करप्शन टीम के पास आई। टीम ने शिकायतकर्ता के सहयोग से कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ने की योजना तैयार की। बृहस्पतिवार कानूनगो को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया। देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कानूनगो के खिलाफ लोधा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में मची रही खलबली

बुधवार शाम कानूनगो की गिरफ्तारी से खैर तहसील में काफी देर तक खलबली रही। टीम के जाने के बाद तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारियों और फरियादियों के बीच घटना की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed