{"_id":"5883c7904f1c1bfa7aeffe1e","slug":"kanpur-delhi-shatabdi-stoppage-unchanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-दिल्ली शताब्दी का ठहराव जस का तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-दिल्ली शताब्दी का ठहराव जस का तस
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 22 Jan 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से कई ट्रेनें गुजर गईं।
कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव जस का तस है। इसको बंद नहीं किया गया है। इसके ठहराव को खत्म करने को लेकर भ्रम फैल गया है।
रेल प्रशासन ने ऐसे भ्रम फैलाने वाली अफवाहाें का जोरदार खंडन किया है। रेल अधिकारियों ने कहा कि जब भी कोई नई ट्रेन किसी स्टेशन पर ठहरती है तो उसका छह महीने का ट्रायल रहता है। इस ट्रायल में ट्रेन को रोकने के बाद होने वाली कमाई का आंकलन करने के साथ यात्रियों के लिए उसकी उपयोगिता देखी जाती है।
इस ट्रायल का समय पूरा हुआ है और रिजर्वेशन सिस्टम से इसका अलीगढ़ से रिजर्वेशन नहीं हो रहा है। सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार या मंगलवार से रिजर्वेशन मिलना शुरू हो जाएगा। इसका प्रस्ताव रेलवे प्रशासन को भेज दिया गया है। रेलवे बोर्ड से ही इसका फैसला होगा। ट्रेन का ठहराव रोजाना हो रहा है, आगे भी जारी रहेगा।