फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanhaiya scout camp in the central intelligence

कन्हैया की टोह में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों का डेरा

Thu, 31 Mar 2016 01:43 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya scout camp in the central intelligence
एएमयू
 जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता कन्हैया कुमार के एएमयू में प्रस्तावित दौरे को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को यहां एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों ने डेरा डाल दिया और एएमयू के अंदर व बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखना शुरू कर दिया है। वह यह जानने की कोशिश में हैं कि कौन लोग विरोध में हैं और कौन समर्थन में हैं। हर रिपोर्ट से केंद्रीय मुख्यालय को अवगत कराया जा रहा है।
दो अप्रैल को कन्हैया का दौरा एएमयू में प्रस्तावित है। इसे लेकर विरोध के स्वर उसी दिन से फूट रहे हैं, जिस दिन से यहां कार्यक्रम की चर्चा शुरू हुई है। तमाम संगठनों ने इस दौरे को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है। यहां तक चेतावनी दी गई है कि शहर या जिले की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसे लेकर राज्य स्तरीय एजेंसियों से ज्यादा केंद्रीय एजेंसियां चिंतित हैं और इसी चिंता के चलते बुधवार सुबह से ही यहां केंद्रीय खुफिया एजेसियों के औहदेदारों ने डेरा डाल दिया। यहां आए अधिकारियों ने हर खेमे में घुसकर टोह लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed