{"_id":"69fc63c23ae6a7027106635c","slug":"junior-doctors-protest-at-jn-medical-college-aligarh-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का धरना, निलंबित छात्रों के बहाली और एफआईआर वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का धरना, निलंबित छात्रों के बहाली और एफआईआर वापस लेने की मांग
Thu, 07 May 2026 03:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 07 May 2026 03:35 PM IST
सार
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में छात्रों का पक्ष सुने बिना कार्रवाई की गई, जिससे जूनियर डॉक्टरों में नाराजगी है। धरने के दौरान डॉक्टरों ने एएमयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 7 मई को जूनियर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि घटना के बाद जिन छात्रों को निलंबित किया गया है, उनकी बहाली की जाए और उनके खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस ली जाए। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में छात्रों का पक्ष सुने बिना कार्रवाई की गई, जिससे जूनियर डॉक्टरों में नाराजगी है। धरने के दौरान डॉक्टरों ने एएमयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन