फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jumu's prayer on Baba-e-Syed in police custody

पुलिस पहरे में बाब-ए-सैयद पर हुई जुमे की नमाज

Sat, 16 Feb 2019 01:33 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 16 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jumu's prayer on Baba-e-Syed in police custody
अलीगढ़ युनिवर्सिटी - फोटो : ANI
राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने सहित अन्य मुद्दों को लेकर पिछले चार दिन से धरना पर बैठे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने बाब-ए-सैयद (धरना स्थल) पर जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस-फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन


छात्रों ने जुमे की नमाज बाब-ए-सैयद पर पढ़ने का ऐलान किया था। यह भी अफवाह फैल गई थी कि कुछ छात्र योगी-मोदी आदि का पुतला फूंक सकते हैं। इसको देखते हुए बाब-ए-सैयद के पास भारी संख्या में पुलिस-फोर्स तैनात कर दी गई थी। इससे छात्र भड़के नजर आ रहे थे। नमाज के पहले छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज एवं पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, एसपी यातायात अजीजुल हक आदि के पास पहुंचे और फोर्स को बाब-ए-सैयद से थोड़ा पीछे कर लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने छात्र नेताओं के आग्रह पर फोर्स को थोड़ा पीछे कर दिया। सलमान इम्तियाज ने पहले ही घोषणा कर दी कि नमाज के बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शांतिपूर्ण नमाज के बाद छात्र संघ सचिव हुजैफा आमिर ने भाजपा, आरएसएस एवं जिला प्रशासन पर तीखा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज वह लोग हमारी देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं जो आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों की दलाली करते थे। उनकी फर्जी तहरीर पर छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया गया और हमारी तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। नमाज के बाद अमन चैन की जिंदगी की दुआ की गई।  


एएमयू छात्र तिरंगा लगाकर विरोधियों को दे रहे जवाब
 बाब-ए-सैयद पर तिरंगा लगाकर एएमयू छात्र विरोधियों को जवाब दे रहे हैं। तिरंगे के साथ एएमयू का झंडा भी लगाया है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की तहरीर पर एएमयू छात्रों पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है। मन्नान वानी, जिन्ना प्रकरण एवं अन्य कई अवसरों पर भी भाजपा एवं आरएसएस के अनुसांगिक संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता एएमयू छात्रों के राष्ट्र प्रेम पर सवाल उठाते रहे हैं। एएमयू छात्रों ने इसका जवाब तिरंगा लगाकर दिया है। चार दिन से बाब-ए-सैयद पर धरना चल रहा है। एएमयू के छात्र बाब-ए-सैयद पर तिरंगा एवं एएमयू के झंडे लगाए हैं। इन झंडों से एएमयू प्रेम के साथ-साथ देश प्रेम का संदेश छात्र दे रहे हैं। धरना सभा में आरएसएस के देश प्रेम पर सवाल भी उठा रहे हैं। इस क्रम में आजादी की लड़ाई में एएमयू की भूमिका का भी उल्लेख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed