{"_id":"6026da868ebc3ee95b11f6d4","slug":"john-abraham-s-film-attack-will-be-shot-on-dhanipur-airstrip-city-office-news-ali256107121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुुर हवाई पट्टी पर होगी जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुुर हवाई पट्टी पर होगी जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ की शूटिंग
विज्ञापन
धनीपुर हवाई पट्टी पर बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक की शूटिंग होने जा रही है। निर्माता लक्ष्य राज आनंद ने इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। लखनऊ से अनुमति के लिए पत्र जिला प्रशासन को जारी हो गया है। जिला प्रशासन इसकी अनुमति देने की प्रक्रिया में जुट गया है। अभी इस फिल्म की शूटिंग एनसीआर में चल रही है। सात फरवरी को जॉन अब्राहम ने गुरुग्राम की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करते हुए सीन की शूटिंग की थी। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और रकुलप्रीत सिंह जैसी सुपरस्टार अभिनेत्रियां भी अभिनय कर रही हैं। इस साल ईद पर यह फिल्म रिलीज होनी है।
अटैक फिल्म की निर्माता टीम ने जनवरी में ही धनीपुर हवाई पट्टी पर फिल्म के सीन शूट करने का मन बना लिया था। यहां टीम तीन बार आ भी चुकी है। जगह ठीक लगने के बाद निर्माता लक्ष्य राज आनंद की टीम ने उत्तर प्रदेश शासन को अनुमति के संबंध में पत्र लिखा। लखनऊ से दो दिन पहले जिला प्रशासन को अनुमति के संबंध में पत्र जारी किया गया। इसके बाद धनीपुर हवाई पट्टी के प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में अनुमति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग 21 और 22 फरवरी को होगी। शासनादेश के मुताबिक हवाई पट्टी को इस प्रकार की शूटिंग के इस्तेमाल के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन के किराए पर दिया जा सकता है। अगर, वहां पर निर्माता रनवे पर जहाज उतारने या उड़ान भरने या हैंगर का इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए अलग से तय रकम देनी होगी।
इन फिल्मों में भी बड़े पर्दे पर दिखा था अलीगढ़
इससे पहले अलीगढ़ में मेरे महबूब, नई उम्र की नई फसल, अलीगढ़, मजाज, बृज भूमि और लल्लूराम जैसी बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई है। इन फिल्मों ने बड़े पर्दे पर अच्छा नाम और पैसा कमाया था। अलीगढ़ फिल्म के बाद अब अटैक जैसी बड़ी फिल्म की शूटिंग यहां होने जा रही है।
विज्ञापन
कड़े होंगे सुरक्षा इंतजाम
-अटैक फिल्म की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और रकुलप्रीत सिंह जैसे बड़े सुपरस्टारों की सुरक्षा का कड़ा इंतजाम होगा। इन कलाकारों तक आम लोगों को नहीं पहुंचने दिया जाएगा।
अटैक फिल्म की शूटिंग के लिए निर्माता टीम ने उत्तर प्रदेश शासन से धनीपुर हवाई पट्टी पर शूटिंग के लिए परमिशन मांगी है। शासन से जिला प्रशासन को पत्र प्राप्त हो गया है। अनुमति की प्रक्रिया की जा रही है।
- विनीत कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी धनीपुर हवाई पट्टी