फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Johan Abraham

लंच में किनोआ पास्ता खाते थे जॉन अब्राहम

Wed, 24 Feb 2021 02:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Johan Abraham
अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ होटल के चेयरमैन विनोद गर्ग अपने परिवार के साथ। - फोटो : CITY OFFICE
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म अटैक की शूटिंग अलीगढ़ के लिए यादगार रही। 20 से 22 फरवरी तक चली शूटिंग के बाद मंगलवार को जॉन अब्राहम व उनकी पूरी टीम अलीगढ़ से रवाना हो गई। तीन दिन तक वह जीटी रोड स्थित होटल रमाडा में रुके थे।
विज्ञापन

होटल के मैनेजर कुणाल बवेजा ने बताया कि जॉन होटल के स्वीट रूम में ठहरे थे। इस दरम्यान उन्होंने ब्रेक फास्ट नहीं किया। मगर, दोपहर व रात का खाना होटल में ही खाते थे। दोपहर के खाने यानी लंच में किनोआ पास्ता खाते थे। जबकि रात को वह अंडे, ग्लूटन फ्री पाव, एवकाडो व गोट चीज ही खाना पसंद करते थे। वह रात नौ बजे सो जाते थे।
विज्ञापन

सुबह छह बजे उठ जाते थे। इसके बाद दो घंटे और शाम को एक घंटा जिम करते थे। जॉन अब्राहम ने होटल के एमडी विनोद गर्ग व उनके परिवार के साथ भी मुलाकात की। अलीगढ़ के बारे में जॉन का कहना था कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा और यहां के लोग उन्हें इतना प्यार करते हैं कि यह बात यहां आने के बाद पता लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed