{"_id":"6a0b444c18afa5dde20ea1eb","slug":"jobs-in-saudi-arabia-japan-germany-and-israel-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job: सऊदी अरब-जापान, जर्मनी और इस्राइल में नौकरी का मौका, सैलरी 2,29,925 रुपये तक, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job: सऊदी अरब-जापान, जर्मनी और इस्राइल में नौकरी का मौका, सैलरी 2,29,925 रुपये तक, ऐसे करें आवेदन
Mon, 18 May 2026 10:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 18 May 2026 10:25 PM IST
सार
इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर जॉब सीकर श्रेणी में अपनी योग्यतानुसार पंजीकरण करते हुए पोर्टल पर प्रदर्शित ओवरसीज जॉब के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कोई सऊदी अरब, जापान, जर्मनी और इस्राइल में रोजगार करना चाह रहा है, तो उसे सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। सेवायोजन विभाग के पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विभिन्न पदों पर वेतनमान 43,925 से 2,29,925 रुपये तक में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. पीपीसी शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर जॉब सीकर श्रेणी में अपनी योग्यतानुसार पंजीकरण करते हुए पोर्टल पर प्रदर्शित ओवरसीज जॉब के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति सऊदी अरब के लिए फैब्रीकेशन सुपरवाइजर, वेल्डर, पाइप फैब्रीकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, जापान के लिए केयर गिवर, इस्राइल के लिए होम बेस्ड केयर गिवर और जर्मनी के लिए नर्स व सहायक नर्स के क्षेत्र में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन