फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Job fair in Aligarh on 29th June

Job Fair: रोजगार मेला 29 जून को, 4500 पदों के लिए आठ कंपनियां देंगी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Thu, 27 Jun 2024 04:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 04:54 PM IST
सार

नगला मसानी स्थित राजकीय चिकित्सालय में 29 जून को रोजगार मेला लगेगा। मेला में आठ कंपनियां लगभग 4500 रिक्त पदों पर चयन कर ऑफर लैटर देंगी।

विज्ञापन
Job fair in Aligarh on 29th June
रोजगार मेला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के नगला मसानी स्थित राजकीय चिकित्सालय में 29 जून को प्रात: 10 बजे रोजगार मेला लगेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं विजन इंस्टीट्यूट देहली गेट मेले का आयोजन कर रहे हैं। मेला में आठ कंपनियां लगभग 4500 रिक्त पदों पर चयन कर ऑफर लैटर देंगी।

विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में एनआईआईटी गुडगांव, बंधन स्किल डवलपमेन्ट सेन्टर अलीगढ़, विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, टाईम स्प्रो (एक्सिस बैक) मेरठ, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेन्ट सेन्टर एवं अन्य कंपनियां मार्केटिंग, अप्रेन्टिशिप, अकाउप्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज, टैक्नीशियन, टेलीकालर के पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा,  बीटैक, बीबीए,बीसीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन
रोजगार मेला में भाग लेने के लिए सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करें एवं www.ncs.gov.in पर लॉगिन करें। मेले में अभ्यर्थी को अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, दो फोटो एवं रिज्यूम लाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed