फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   job fair in Aligarh on 19th December

Job Fair: अलीगढ़ में रोजगार मेला 19 दिसंबर को, 15 कंपनी करेंगी 1100 पदों पर चयन, ऐसे लें भाग

Fri, 15 Dec 2023 07:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 07:56 PM IST
सार

अलीगढ़ के आईआईएमटी कॉलेज में 19 दिसंबर को रोजगार मेला लगेगा। मेले में 15 कंपनी लगभग 1100 रिक्त पदों पर चयन कर आफर लैटर देंगी। कंपनी हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, बीसीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

विज्ञापन
job fair in Aligarh on 19th December
रोजगार मेला - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी कालेज रोजगार मेले का आयोजन पंचशील कॉलोनी स्थित आईआईएमटी कालेज में 19 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से होगा। मेले में 15 कंपनी लगभग 1100 रिक्त पदों पर चयन कर वहीं पर आफर लैटर देंगी।

विज्ञापन


सहायक जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार भारती ने बताया कि रोजगार मेले में फेम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड धारूहेरा हरियाणा, विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, वरल्डस ड्रीम र्स्टाटप अलीगढ़, मानसी गंगा विल्डर्स एण्ड इंजी प्रालि अलीगढ, विक्ट्री रिंसोर्स मैनेजमेन्ट प्रालि गुरूग्राम, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़ आदि कंपनी भाग लेंगी।
विज्ञापन


कंपनी मार्केटिंग, अप्रेन्टिशिप, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इन्चार्ज टैक्नीशियन, टेलीकालर, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, बीसीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लें भाग
रोजगार मेले में पंजीकृत अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करें एवं www.ncs.gov.in पर लॉगिन करें। अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने साथ पंजीयन कार्ड एक्स 10, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फ़ोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, दो फोटो एवं रिज्यूमे लेकर आना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed