{"_id":"6666f85bdd1c47ad50010939","slug":"job-fair-in-aligarh-on-14th-june-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Fair: अलीगढ़ में रोजगार मेला 14 जून को, सात कंपनियां करेंगे 1100 पदों पर चयन, ऐसे लें भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Fair: अलीगढ़ में रोजगार मेला 14 जून को, सात कंपनियां करेंगे 1100 पदों पर चयन, ऐसे लें भाग
Mon, 10 Jun 2024 06:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:28 PM IST
सार
14 जून को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई परिसर में होगा। इसका आयोजन मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोजगार (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अलीगढ़ के आईटीआई परिसर में 14 जून को रोजगार मेला लगेगा। जिसमें सात कंपनियां 1100 पदों पर चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 14 जून को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई परिसर में होगा। इसका आयोजन मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले में सात कंपनियों द्वारा लगभग 1100 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे ।
विज्ञापन
रोजगार मेला में एलएनटी प्रालि गाजियाबाद, मर्दशन ग्रुप प्रालि नोयडा, केआरएन हीट एक्सचेंजर एण्ड रेफ्रिजरेटर नीमराणा राजस्थान, विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, फैन्स बाजार प्रालि अलीगढ़, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़ एवं अन्य के द्वारा मार्केटिंग, अप्रेन्टिशिप, अकाउण्टेंट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स वेलनेस एडवाइजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इंचार्ज, टैक्नीशियन, टेलीकालर के लिए रिक्त पदों पर हाईस्केल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
विज्ञापन
रोजगार मेला में विभिन्न पदों पर इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करें और www.ncs.gov.in पर लॉगिन करें। रोजगार मेले में सभी आवेदित अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, 02 फोटो एवं बायोडेटा साथ लेकर आएं।
