फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JNU student Sharjeel Imam bail plea rejected in aligarh

राष्ट्रद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज, देश बांटने संबंधी बयान देने का आरोप

Tue, 05 Jan 2021 08:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Jan 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
JNU student Sharjeel Imam bail plea rejected in aligarh
शरजील इमाम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय में सीएए-एनआरसी विरोधी धरने में देश बांटने संबंधी बयान देकर राष्ट्रद्रोह के आरोप में फंसे जेएनयू छात्र शरजील इमाम की जमानत सत्र न्यायाधीश विवेक संगल के न्यायालय से खारिज कर दी गई है। 
विज्ञापन


शरजील ने यह बयान यहां बीते साल जनवरी माह में दिया था, जिसका वीडियो वायरल होने पर 25 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में दिल्ली व गुवाहाटी में भी मुकदमे दर्ज किए गए थे। फिलहाल शरजील दिल्ली की तिहाड़ जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता डीजीसी फौजदारी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार शरजील इमाम पुत्र अकबर इमाम निवासी इमाम पथ मलिक टोला काको बिहार हाल निवासी जेएनयू दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के अधिवक्ता की ओर से जमानत अर्जी दायर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने शरजील का आपराधिक इतिहास तलब किया था। आपराधिक इतिहास आने में समय लग गया, जिसके चलते पिछले पांच-छह तारीखों पर सुनवाई टल गई। शरजील पर सिविल लाइंस में सब इंस्पेक्टर निजामुद्दीन की ओर से उसका बयान सोशल मीडिया व टीवी चैनलों पर वायरल होने के बाद भड़काऊ बयान देने व माहौल खराब करने और राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें कई आरोप है। 
 

हालांकि बचाव पक्ष की ओर से निर्दोष फंसाए जाने का आरोप लगाया गया। मगर अभियोजन की दलील व साक्ष्यों के साथ-साथ इसी आरोप में असम व दिल्ली में मुकदमों सहित कुल चार अन्य मुकदमों के आपराधिक इतिहास पेश किया गया। साथ में आंध्र प्रदेश के मुकदमे का भी उल्लेख किया, जिसमें जमानत मंजूर हो चुकी है। 

इन तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बता दें कि शरजील पर एक साथ यह मुकदमे अलग-अलग राज्यों में दर्ज हुए थे। बाद में शरजील को दिल्ली पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया था। इसके बाद कुछ दिन दिल्ली पुलिस की अभिरक्षा में रहने के बाद उसे असम ले जाया गया। वहां से वापस आने के बाद से वह दिल्ली जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed