फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JNU student leader Sharjeel Imam appearance in Aligarh court amid tight security

राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में हुई शरजिल इमाम की पेशी, फिर दिल्ली ले जाया गया

Fri, 18 Sep 2020 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Sep 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
JNU student leader Sharjeel Imam appearance in Aligarh court amid tight security
शरजील इमाम की पेशी - फोटो : अमर उजाला

सीएए-एनआरसी के विरोध में एएमयू छात्रों के धरने के बीच देश को विभाजित करने संबंधी बयान देकर गए जेएनयू छात्र नेता शरजिल इमाम की शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में पेशी हुई। दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह उसे लेकर यहां पहुंची। इस दौरान सिविल लाइंस थाने के विवेचक ने उस पर यहां चल रहे राष्ट्रद्रोह के मुकदमे के संबंध में रिमांड वारंट तामील कराया। इसके बाद न्यायालय ने उसे वापस दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया और दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ तिहाड़ जेल ले गई।

विज्ञापन


15 दिसंबर की रात एएमयू में हुए बवाल के बाद छात्र यहां धरने पर बैठ गए थे। जनवरी में एएमयू छात्र शरजिल उस्मानी अपने दोस्त बिहार निवासी जेएनयू छात्र नेता शरजिल इमाम को एएमयू बुलाकर लाया। एएमयू में छात्रों के बीच धरने में इमाम ने देश विभाजित करने संबंधी बयान दिया। इसी तरह के बयान शरजिल इमाम ने दिल्ली व गुवाहाटी में भी दिए थे। इसी क्रम में उस पर दिल्ली व गुवाहाटी के साथ-साथ यहां सिविल लाइंस में 26 जनवरी को राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने उसे पटना से गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


मुकदमे के विवेचक ने न्यायालय से रिमाइंडर बी वारंट बनवाकर तिहाड़ जेल दाखिल किया। इसी वारंट के आधार पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस शरजील इमाम को अलीगढ़ लेकर पहुंची। इस दौरान उसे सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। कई गाड़ियों के काफिले संग उसे सीधे दीवानी परिसर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीओ तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार व मुकदमा विवेचक एसएसआई आदि मौजूद रहे। जहां पुलिस ने उस पर अपने थाने से संबंधित मुकदमे का रिमांड वारंट तामील कराया। इस प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष उसे अलीगढ़ के मुकदमे में आरोपी बनाया गया। कागजी औपचारिकताओं के बाद न्यायालय ने उसे अग्रिम तारीख पर पेश करने का आदेश देकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। जहां से दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गई। 


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार के अनुसार चूंकि उस पर दिल्ली में कई मुकदमे लंबित हैं, जहां उनकी लगातार सुनवाई चल रही हैं। इसलिए उसे यहां जेल दाखिल नहीं किया गया। वापस दिल्ली ले जाया गया है। अब आगे की तारीखों पर फिर उसे दिल्ली पुलिस यहां पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed