फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   jitendra become Dr. ambedkar shobhayatra president

डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष बने जितेंद्र

Sun, 07 Mar 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
jitendra become Dr. ambedkar shobhayatra president
डॉ. बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के संस्थापक प्रताप सिंह ने प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार राही को डॉ. बीआर आंबेडकर की 130वीं जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा समिति का अध्यक्ष बनाया है। शनिवार को उन्होंने प्रेस क्लब में शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

संस्थापक अध्यक्ष ने बताया कि शोभायात्रा डॉ. आंबेडकर पार्क (मुख्य शाखा स्टेट बैंक) से प्रारंभ होकर कठपुला, रसलगंज, सराय हकीम, बारहद्वारी चौराहा, पत्थर बाजार, मीरीमल प्याऊ, गांधीपार्क से होते हुए दुबे के पड़ाव सब्जी मंडी से चलकर डॉ. आंबेडकर पार्क जीटी रोड पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में तथागत गौतमबुद्ध व डॉ. आंबेडकर के जीवन दर्शन, संतों, महापुरुषों से संबंधित सुसज्जित झांकियां में सम्मिलित होंगी। महामंत्री योगेंद्र प्रसाद निमेष ने कहा कि शोभायात्रा में किसी भी वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली झांकियां लाने से परहेज करें। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष हेमेंद्र प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह ऊषवा, राधेश्याम बाबूजी, मुन्नीलाल, सुबोध सिद्धार्थ, केवी कमल, संदीप पाटिल, अमर सिंह, जय सिंह सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed