फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from woman's bag in e-rickshaw

Aligarh News: ई-रिक्शा में महिला के बैग से लाखों के जेवरात व नकदी पार

Mon, 22 Jun 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from woman's bag in e-rickshaw
इगलास से फतेहपुर जा रही महिला के बैग से ई-रिक्शा सवारों ने जेवरात और नकदी पार कर दिए। रास्ते में वाहन खराब होने का बहाना बनाकर आरोपी उसका सामान लेकर फरार हो गए। महिला मामा की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन

थाना पिसावा के गांव बसेरा निवासी पिंकी पत्नी अनुज ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए इगलास से फतेहपुर जा रही थी। कस्बा स्थित चौराहे से ई-रिक्शा में अपने बच्चों के साथ बैठ गई। आरोप है कि हाथरस रोड पर गांव कजरौठ के समीप ई-रिक्शा सवारों ने वाहन खराब होने की बात कहकर उसे उतार दिया। अपने बैग की जांच की तो उसमें रखे जेवरात और रुपये नहीं मिले। इसके बाद ई-रिक्शा सवारों की तलाश की, लेकिन तब तक वे मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल दिनेश सिसोदिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना में संलिप्त ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed