{"_id":"65b2bbec7b043b14f3040a66","slug":"jewelery-worth-lakhs-stolen-from-the-teachers-bag-while-she-was-in-the-car-aligarh-news-c-108-1-atl1001-100880-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गाड़ी में बैठाकर शिक्षिका के बैग से लाखों के जेवर किए पार, वहां से हुए नौ दो ग्यारह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गाड़ी में बैठाकर शिक्षिका के बैग से लाखों के जेवर किए पार, वहां से हुए नौ दो ग्यारह
Fri, 26 Jan 2024 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:22 AM IST
सार
शिक्षिका व उनके परिवार के सभी लोग गाड़ी में बैठ गए। जैसे ही अवंतीबाई चौराहा पर गाड़ी पहुंची, तो गाड़ी सवार बोले कि पुलिस खड़ी है चेकिंग से बचने के आप लोग उतर कर पैदल ही चौराहा पार कर उस तरफ आ जाओ। उन लोगों ने उतरने से मना किया तो बहस शुरू हो गई। इसी बीच पीछे रखे बैगों से उनके जेवर निकाल लिए और बैग वहीं डालकर भाग गए।
विज्ञापन
बैग से जेवर पार होने के बाद मायूस शिक्षिका व उनका परिवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
अतरौली के अवंतीबाई चौराहा पर बदमाशों ने गाड़ी सवार शिक्षिका के बैग से लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जिला संभल के कस्बा बहजोई निवासी प्रीति राघव पत्नी मानवेन्द्र सिंह जिरौली धूमसिंह के उत्तम इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका हैं।
25 जनवरी को वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पति, ननद व बच्चे के साथ अलीगढ़ जा रही थीं। जिरौली धूमसिंह के निकट वह लोग बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक इको गाड़ी उनके पास आकर रुकी और अतरौली-अलीगढ़ जाने के लिए आवाज लगाने लगे। पूछने पर चालक-परिचालक ने कहा कि यह गाड़ी इसी रूट पर किराए पर सवारियों को ले जाती है।
शिक्षिका व उनके परिवार के सभी लोग गाड़ी में बैठ गए। जैसे ही अवंतीबाई चौराहा पर गाड़ी पहुंची, तो गाड़ी सवार बोले कि पुलिस खड़ी है चेकिंग से बचने के आप लोग उतर कर पैदल ही चौराहा पार कर उस तरफ आ जाओ। उन लोगों ने उतरने से मना किया तो बहस शुरू हो गई। इसी बीच पीछे रखे बैगों से उनके जेवर निकाल लिए और बैग वहीं डालकर भाग गए। बाद में शिक्षिका ने बैग खोलकर देखा तो उसमें रखे जेवर गायब थे। पीड़िता के मुताबिक करीब पांच लाख से भी अधिक के जेवर चोरी हो गए।