फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from five houses in Prempur

Aligarh News: प्रेमपुर में पांच घरों से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

Fri, 05 Jan 2024 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from five houses in Prempur
पिसावा के गांव प्रेमपुर में चोरी के बाद एक घर में बिखरा पड़ा सामान।  संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में बुधवार की रात पांच घरों में घुसकर चोरों ने दरवाजों की कुंडी काटकर आभूषण व नकदी चोरी कर ली। सुबह जब पीड़ितों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन







सेवानिवृत अध्यापक तेजवीर सिंह के मकान से चोरों ने कमरे की कुंडी काटकर अलमारी में रखे छह लाख रुपये व सोने की चार अंगूठी चोरी कर ली। जिन कमरों में परिजन सो रहे थे, उनकी बाहर से कुंडी लगा दी। गांव के चंद्रपाल सिंह के घर से कुंडी काटकर एक हार, दो जोड़ी कुंडल, चार चूड़ी, चार अंगूठी तथा बारह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन







खाली पड़े सुधा देवी के मकान का ताला तोड़कर दो हजार रुपये, पेंडल, अंगूठी व तीन जोड़ी पायजेब चोरी कर लिए गए। सतवीर सिंह के मकान में भी चोर पहुंचे, लेकिन कुछ चोरी नहीं कर पाए। गांव के जगदीश सिंह के यहां से चोरों ने ऊपरी मंजिल के कमरे के दरवाजे की कुंडी काटकर दो अंगूठी, दो जोड़ी पायजेब चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन







सुबह जब पीड़ित जागे तो सामान इधर-उधर बिखरा देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई और शोर शराबा सुन ग्रामीण मौके पर एकत्रित होने लगे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।







इसके अलावा गांव मढाहबीबपुर में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक तालेवर सिंह के घेर की दीवार काटकर एक भैंस व उसका बच्चा चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी जब अध्यापक व उनके भाई प्रधान इंद्रदेव सिंह को हुई तो उन्होंने खेतों में इधर-उधर भैंस को तलाशा। जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो थाने जाकर घटना की तहरीर प्रधान व उसके भाई द्वारा दे दी गई है। पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed