फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jewelers' wife and son murdered

अलीगढ़ : दिनदहाड़े ज्वैलर्स की पत्नी और बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या

Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jewelers' wife and son murdered
गिरवांशु । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के क्वारसी थाना क्षेत्र की घनी आबादी सुरेंद्र नगर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े ज्वैलर्स के घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने उसकी पत्नी व बेटे की नृशंसतापूर्वक चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे और बेरहमी से कत्ल कर बदमाश पैदल-पैदल निकल गए। दोपहर में हुई घटना की खबर करीब आठ बजे जब इलाके में फैली तो एसएसपी सहित पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। देर रात तक पुलिस लूट व रंजिश के बीच जांच में जुटी थी। ज्वैलर्स की ओर से साली से चल रहे विवाद में हत्या का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली निवासी ललित सराफ करीब एक दशक से अधिक समय से यहां सिंघल सदन के सामने वाली गली में मकान बनाकर रह रहे हैं और फूल चौराहे पर उनकी राधिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। घर में 37 वर्षीय पत्नी शिखा वर्मा, आठ वर्षीय बेटे दिगवांशु उर्फ गोविंदा के अलावा दो बड़ी बेटियां भी हैं। बृहस्पतिवार को बेटियां बुआ के घर मथुरा गईं थीं। ललित दुकान पर थे। इस दौरान दोपहर करीब पौने चार बजे नकाबपोश दो लोग घर में घुसे और दोनों की हत्या कर करीब साढ़े चार बजे निकल गए। शाम करीब पौने आठ बजे पड़ोसी के घर में झांकने पर इस वारदात की खबर फैली। सूचना पर खुद ललित यहां पहुंच गए।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। सीसीटीवी में दो नकाबपोश घर में घुसते और निकलते कैद पाए गए हैं। घर में कई अलमारियां खुली थीं और उनमें सामान बिखरा पाया गया है। ललित ने पूछताछ में साली से चल रहे विवाद में हत्या का अंदेशा जताया है। साली और उसके होने वाले पति के खिलाफ हत्या के अंदेशे में तहरीर दी गई है। पुलिस रंजिशन हत्या और लूट दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। अंदेशा यह भी है कि घटना को लूट दिखाने के लिए या कुछ खोजने के लिए सामान फैलाया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सराफ के घर में उनकी पत्नी व बेटे की हत्या को गंभीरता से लिया गया है। अभी तक की जांच व पूछताछ में हत्या की बात सामने आई है। पांच टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमों को हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

शिखा वर्मा। फाइल फोटो

शिखा वर्मा। फाइल फोटो- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed