फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JE Rajiv Gupta submitted CDs of corruption

जेई राजीव गुप्ता के भ्रष्टाचार की सीडी सौंपी

Sat, 21 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर डी सेंटर में डिश का काम करने वाले दुलारे मियां ने आयोग से कहा कि उनके इलाके का अवर अभियंता राजीव गुप्ता उनका लगातार उत्पीड़न कर रहा है। उसे बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है और उससे 35 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


दुलारे मियां ने राजीव गुप्ता की भ्रष्ट कार्यप्रणाली की एक सीडी भी अध्यक्ष देश दीपक वर्मा को सौंपी और मांग भी की कि इसे उनकी इजाजत से आयोग के समक्ष चलवा कर देखा जाए। दुलारे मियां ने बताया कि बसपा की सरकार में बिजली के खंभों पर तार जाने के लिए वह 10 हजार रुपये महीने दिया करते थे।
विज्ञापन


सपा सरकार के आने पर इसे समाप्त कर दिया गया। लेकिन जेई राजीव गुप्ता अभी भी इस रकम को वसूल रहे हैं। कुछ देर बाद एक विद्युत विभाग के लाइन मैन के बेटे ने भी जब राजीव गुप्ता के संबंध में शिकायत बतानी शुरू की तो मंच पर बैठे देश दीपक वर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा रहने दीजिए हम इनकी तारीफ पहले ही बहुत सुन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चीफ इंजीनियर बीएस गंगवार से इस बात के लिए नाराजगी जताई कि उन्होंने अपने स्तर से इस तरफ कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्होंने आदेश दिया कि वह राजीव गुप्ता को आयोग में तलब करेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर अगर कार्रवाई नहीं की तो यहां के कुछ बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जेई राजीव गुप्ता का ट्रांसफर एसई की जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन देश दीपक वर्मा ने जन सुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सभा टैरिफ प्रस्तावों पर सुझाव आमंत्रित करने के लिए की गई थी। लेकिन यहां पर शिकायतों का अंबार लग गया। यह स्थिति बहुत ही असंतोषजनक है।

जो भी शिकायतें यहां पर आई हैं और आरोप लगाए गए हैं, उनकी एक महीने में जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इसके अलावा अवर अभियंता राजीव गुप्ता का ट्रांसफर गैर जनपद में किया जाएगा। साथ ही उसके ऊपर लगे आरोपों की जांच भी कराई जाएगी। इसके अलावा अधिशासी अभियंता यूसी वर्मा के मामले में भी जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने और उनका लोड न बढ़ने की काफी शिकायतें मिली हैं। इसको देखते हुए 1500 नए ट्रांसफार्मरों के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्री पेड मीटर की बाध्यता को समाप्त किया गया है।

सुझावों और शिकायतों के आधार पर ही अब जिस डेट से आवेदन किया गया है उस तारीख से नहीं बल्कि आवेदन के बाद जिस तारीख से मीटर लगा होगा, उसके अनुसार बिल  का भुगतान किया जाएगा। शहर में 100 करोड़ रुपये की लागत से अंडर ग्राउंट केबल आदि के बिछाने का काम होना है।


इसके लिए 65 करोड़ रुपये मिल गए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर आयोग के  सदस्य एस के अग्रवाल, आईबी पांडे, डायरेक्टर टेक्नीकल एससी भारती आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed