फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jayvir Singh's unopposed MLC will be decided

जयवीर सिंह का निर्विरोध एमएलसी चुना जाना तय

Tue, 17 Apr 2018 01:59 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 17 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jayvir Singh's unopposed MLC will be decided
जयवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का विधान परिषद सदस्य चुना जाना तय माना जा रहा है। इससे उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। वहीं राजनीतिक विरोधियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


विधान परिषद की 13 सीटों के विरुद्ध उतने ही नामांकन होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। ठाकुर जयवीर ने सोमवार को लखनऊ में नामांकन कर दिया है। प्रस्तावक में स्थानीय विधायक में सिर्फ इगलास के राजवीर दिलेर हैं। 10-10 विधायकों के दो सेट में प्रस्तावक हैं। नामांकन के समय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं केशव प्रसाद मौर्य, खेल मंत्री चेतन चौहान, स्वतंत्रदेव सिंह, चंदौली विधायक सुशील सिंह के अतिरिक्त कोल विधायक अनिल पाराशर, अधिवक्ता योगेश शर्मा, सुभाष चौहान, उपेंद्र भान पचौरी आदि मौजूद थे। कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि जयवीर सिंह का एमएलसी चुना जाना तय है। इसकी खबर मिलने के बाद अलीगढ़ में जहां जयवीर सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


वहीं उनके राजनीतिक विरोधियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। विरोधी नेताओं के नजदीक रहने वाले कई लोगों ने आज जयवीर सिंह के करीबियों को फोन कर शुभकामनाएं दीं। अंदरखाने जयवीर सिंह को भविष्य में कुछ और जिम्मेदारी मिलने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि एमएलसी बनाए जाने के ठीक पहले जयवीर सिंह एवं उनके भतीजे जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 महीने बाद दोबारा एमएलसी की कुर्सी मिलेगी
पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के 9 महीने बाद दोबारा एमएलसी बनने बनने जा रहे हैं। 29 जुलाई 2017 को ठाकुर जयवीर सिंह ने विधान परिषद एवं बसपा से त्यागपत्र दिया था। 1 अगस्त 2017 को लखनऊ के भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। ठाकुर जयवीर सिंह एवं कुछ अन्य नेताओं के त्यागपत्र से खाली हुई सीट पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं दोनों उप मुख्यमंत्री का निर्वाचन हुआ था, इसलिए राजनीति के जानकार लोग उसी समय से ठाकुर जयवीर सिंह को भविष्य में इस त्याग का इनाम मिलने की संभावना जता रहे थे। 

एमएलसी प्रत्याशी हलफनामा ःजयवीर दंपती हैं करोड़पति, शेयर में भी लगा रखे हैं रुपये
भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह और उनकी पत्नी दोनों ही करोड़पति हैं। जयवीर सिंह केपास कुल संपत्ति जहां 3.88 करोड़ है, वहीं पत्नी के पास 3.59 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पत्नी के पास 61.22 लाख का कर्जा भी है। पति-पत्नी दोनों ने शेयर में भी रुपया लगा रखा है। ठाकुर जयवीर सिंह के शेयर की कुल कीमत लगभग 52.71 लाख है। पत्नी के शेयर की कीमत 13.70 लाख रुपये है। सात लाख और पांच लाख रुपये की दो एलआईसी पॉलिसी भी क्रमश: पति-पत्नी ने ले रखी है। जयवीर सिंह के सात बैंक खातों में लगभग 35.44 लाख और उनकी पत्नी के खाते में 35.95 लाख रुपये हैं। दोनों आयकर रिटर्न भी फाइल करते हैं। जयवीर सिंह ने 2016-17 में 25.39 लाख रुपये कुल आय और उनकी पत्नी 2016-17 में पत्नी 4.64 लाख रुपये की आय दिखाई है। ठाकुर जयवीर सिंह की शिक्षा भी ठीक है। उन्होंने एमएससी, बीएड और एलएलबी की डिग्री भी ले रखी है। दोनों के पास न तो वाहन और न ही कोई असलहा।


जयवीर को एमएलसी प्रत्याशी बनाने की बसपा ने की घोर निंदा
पूर्व मंत्री जयवीर सिंह को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने भाजपा की घोर निंदा की है। उन्होेंने कहा है कि पूर्व मंत्री पर छेड़खानी का आरोप है और इससे महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है। उल्लेखनीय है कि कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे जयवीर सिंह पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने तब एमएलसी से इस्तीफा दे दिया था। अब भाजपा ने उन्हें एमएलसी प्रत्याशी बनाया है। यह तथ्य भी गौरतलब है कि हाल में ही जिला पंचायत की बैठक के दौरान हुए हंगामे में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया था और मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब इसी को लेकर बसपा ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने कहा है कि एक तरफ तो भाजपा और देश के पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं, वहीं भाजपा ने छेड़खानी के आरोपी को विधान परिषद सदस्य के लिए प्रत्याशी बना दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपाइयों व असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं के साथ रेप, छेड़खानी व अन्य उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। जिला पंचायत की बैठक में भी उक्त पूर्व मंत्री के खिलाफ महिला सदस्य के साथ अभद्रता व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed