{"_id":"677f90ae3f66fdd54f060753","slug":"jattari-umesh-kaushik-seen-in-the-film-dhokha-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फिल्म धोखा में दिखे जट्टारी के उमेश कौशिक, जिम्मी शेरगिल के साथ अब आएंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फिल्म धोखा में दिखे जट्टारी के उमेश कौशिक, जिम्मी शेरगिल के साथ अब आएंगे नजर
Thu, 09 Jan 2025 02:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:33 PM IST
सार
उमेश कौशिक का जन्म जट्टारी में किसान परिवार में हुआ। उन्होंने गलगोटीया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। बचपन से ही उनका सपना फिल्मों में काम करने का था, जो अब पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
मध्य में उमेश कौशिक अभिनय करते हुए
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर के रहने वाले कास्टिंग निर्देशक और कलाकार उमेश कौशिक बॉलीवुड फिल्म धोखा में अभिनय करते नजर आए। यह दिसंबर 2024 में रिलीज़ हुई। उमेश कौशिक जल्द ही एक फिल्म में जिम्मी शेरगिल के साथ नजर आएंगे, जिसे डायरेक्टर दिनेश सुदर्शन सोई ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
उमेश कौशिक की इससे पहले फिल्म रूहानी इश्क़ रिलीज़ हुई जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। कंचन अवस्थी, अरिस्ता मेहता, रोहित पाठक, अहसास चन्ना और महरीन पीरजादा के साथ अनफ़िल्टर्ड सीरीज में उमेश कौशिक ने सहायक कलाकार के तौर पर काम किया था। उन्होंने कई 'काली काली रात', 'देसी जाट का छोरा' और 'याद' आदि गानों को प्रोड्यूस भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश कौशिक के बारे में
उमेश कौशिक का जन्म जट्टारी में किसान संजय शर्मा और प्रेमलता के परिवार में हुआ। उन्होंने गलगोटीया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। बचपन से ही उनका सपना फिल्मों में काम करने का था, जो अब पूरा हो रहा है।