फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jammu and Kashmir laborer dies in accident

Aligarh News: बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराया, हादसे में जम्मू-कश्मीर के मजदूर की मौत

Tue, 24 Oct 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 12:34 AM IST
सार

कोतवाली की गोरई चौकी क्षेत्र में स्थित चामुंडा देवी कोल्ड स्टोर पर जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ निवासी 19 वर्षीय शकील अहमद पुत्र मोहमद अय्यूब अपने भाई के साथ मजदूरी करता था। 23 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे शकील कोल्ड स्टोर से बाइक लेकर किसी कार्य से बाजार जा रहा था।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir laborer dies in accident
शकील अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में बेसवां-गोरई रोड पर बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इस हादसे में जम्मू कश्मीर निवासी युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली की गोरई चौकी क्षेत्र में स्थित चामुंडा देवी कोल्ड स्टोर पर जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ निवासी 19 वर्षीय शकील अहमद पुत्र मोहमद अय्यूब अपने भाई के साथ मजदूरी करता था। 23 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे शकील कोल्ड स्टोर से बाइक लेकर किसी कार्य से बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर के समीप ही सड़क के किनारे पहिया खराब होने पर ट्रैक्टर-ट्राली सहित खड़ा था। अंधेरा होने से युवक इससे टकरा गया। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed