फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jammu Accident news 18 people suffered broken limbs in accident Praveen who arrived from Aligarh

Jammu Accident: हादसे में 18 लोगों के टूटे हाथ-पांव, अलीगढ़ से पहुंचे प्रवीण सिंह ने बताई आंखों देखी

Sat, 01 Jun 2024 03:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Jun 2024 03:51 PM IST
सार

जम्मू के अखनूर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस वीरवार को जम्मू-पुंछ हाईवे पर सड़क से फिसलकर 150 फीट गहरी खाई में खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 69 घायल हैं। बस में 90 से अधिक लोग सवार थे।

विज्ञापन
Jammu Accident news 18 people suffered broken limbs in accident Praveen who arrived from Aligarh
Akhnoor Bus Accident - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू बस हादसे के 41 घायलों का उपचार जम्मू मेडिकल कॉलेज और अखनूर के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। इसमें 18 लोगों को फ्रैक्चर हुआ है। किसी का पांव टूटा है तो किसी का हाथ। कुछ लोगों को छोटे तो कुछ को बड़े प्लास्टर बांधे गए हैं। 15 लोगों के शरीर में अलग-अलग चोटें हैं। आठ लोगों को मामूली चोट आई थी।
विज्ञापन


नाया गांव के मजरा धनीपुर के प्रवीण सिंह शुक्रवार सुबह 11 बजे कार से जम्मू पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उनके परिवार के पांच लोग भी घायल हैं। इन सभी को तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। जम्मू के मेडिकल कॉलेज पहुंचे प्रवीण ने बताया कि हादसे में 18 लोगों को फ्रैक्चर हुआ है। 
विज्ञापन


कुछ के हाथ-पांव टूट गए हैं। इसमें सात महिलाएं, छह पुरुष और पांच बच्चे शामिल हैं। गनीमत है कि कोई आईसीयू में नहीं है। उपचार की व्यवस्था निशुल्क है। खाना पीना भी निशुल्क दिया जा रहा है। तीमारदारों के लिए भी रहने और खाने का इंतजाम सरकार की ओर से किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण अपने भाई धमेंद्र चौधरी, ममेरे भाई सुनील चौधरी के साथ बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे कार से जम्मू रवाना हुए थे, वह शुक्रवार सुबह 11 बजे जम्मू पहुंचे। उन्होंने बताया कि जो लोग मामूली रूप से घायल थे, उनमें से आठ लोगों को शुक्रवार शाम को छुट्टी दे दी गई है। अब वे वापस अलीगढ़ आने की तैयारी कर रहे हैं।

सुनीता और संजय के घरों में मातम
नाया गांव मृतकों में सुनीता पत्नी भगवान सिंह, सुनीता पत्नी रवेंद्र सिंह, संजय पुत्र सुंदर सिंह के घरों में भी मातम पसरा है। संजय पुत्र सुरेश के पैर में चोट लगी है, जिसका उपचार जम्मू में हो रहा है।

 

सुनीता व उनके पति भगवान सिंह दोनों एक साथ तीर्थयात्रा पर गए थे। इसमें सुनीता की मृत्यु हो गई। भगवान सिंह दिव्यांग हैं, उनका जम्मू में उपचार चल रहा है। इस दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा पंकज (24) व जितेंद्र सिंह (21) गांव में ही हैं। मृतक समरजीत के परिवार और रिश्तेदारी के चार लोग कार से जम्मू गए थे, शुक्रवार को वह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने भी घायलों से मिल कर उनका कुशलक्षेम जाना। गांव में लोगों को फोन कर सबका हाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed