फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jam, commotion imposed for not getting treatment for the child

बच्चे को इलाज नहीं मिलने पर लगाया जाम, हंगामा

Mon, 12 Jul 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jam, commotion imposed for not getting treatment for the child
छत से गिरकर घायल बच्चे का एक नर्सिंग होम द्वारा रुपयों के अभाव में इलाज न करने और अन्य अस्पतालों में इलाज न मिलने पर रविवार देर शाम परिवार आक्रोशित हो गया। परिवार ने जीटी रोड पर नौरंगाबाद के बाहर जाम लगा दिया। इस दौरान समझाने आई पुलिस से अभद्रता व हाथापाई तक कर दी और गाड़ी घेर ली। किसी तरह पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया और लोगों को समझाबुझाकर शांत करते हुए घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

क्वार्सी के मोहल्ला बेगमबाग सैनी कुंज निवासी सतीश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आयुष शनिवार शाम छत से गिरकर जख्मी हो गया था। परिवार ने उसे रामघाट रोड के नर्सिंग होम में भरती कराया। परिवार का आरोप है कि जहां इलाज के लिए शुरू में 80 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद रविवार सुबह और रुपये मांगे गए। न देने पर बच्चे को आईसीयू से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

बाद में परिजन उसे दूसरे नर्सिंग होम ले गए तो वहां भी इलाज नहीं मिला और जेएन मेडिकल कॉलेज से भी मना कर दिया गया। इस पर शाम को परिजन बच्चे को लेकर कोल विधायक अनिल पाराशर के सुरेंद्र नगर आवास पर पहुंचे। वहां विधायक नहीं मिले तो देर शाम परिवार ने जीटी रोड पर नौरंगाबाद पर जाम लगा दिया। उनके साथ काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान चारपाई पर जख्मी बच्चे को लिटा दिया। इस पर तत्काल नौरंगाबाद चौकी पुलिस वहां पहुंची और समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मगर लोग मानने को तैयार नहीं हुए। इंस्पेक्टर गांधीपार्क भी पहुंच गए तो इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की व हाथापाई तक कर दी। तब पुलिस को बल प्रयोग कर लाठी फटकारनी पड़ी।
इस दौरान एक युवक के लाठी लगने पर और हंगामा बढ़ गया। बाद में किसी तरह इंस्पेक्टर ने लोगों को शांत किया और करीब आधा घंटे में जाम खुल गया। इसके बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।

छत पर काम कर रहा मजदूर गिरा
महानगर के रेलवे रोड बन्ना देवी पंजाब नेशनल बैंक पर रविवार की सुबह दुर्गेश पुत्र राजेंद्र निवासी तालसपुर क्वारसी मजदूरी कर रहा था। तभी अचानक छत से सड़क पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed