{"_id":"66827977af0254c3ad0e5960","slug":"jain-saint-reaches-aligarh-conduct-worship-for-four-months-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: स्वयंभू सागर महाराज अलीगढ़ में करेंगे चातुर्मास, चार महीने रहकर कराएंगे पूजा-पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: स्वयंभू सागर महाराज अलीगढ़ में करेंगे चातुर्मास, चार महीने रहकर कराएंगे पूजा-पाठ
Mon, 01 Jul 2024 03:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:10 PM IST
सार
संत स्वयंभू सागर महाराज और मुनि अनुकरण सागर महाराज अलीगढ़ में 10वें चातुर्मास के लिए पधारे हैं। अगले चार माह यहीं रहकर धर्म की गंगा बहाएंगे।
विज्ञापन
गाज़ियाबाद से पद विहार करते हुए अलीगढ़ पहुँचे जैन संत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैन समाज के संत स्वयंभू सागर महाराज और मुनि अनुकरण सागर महाराज 30 जून को गाजियाबाद से अलीगढ़ पहुंचे। वह यहां पर जैन धर्म के 10वें चातुर्मास में पूजा पाठ कराएंगे।
विज्ञापन
खिरनीगेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट में स्वयंभू सागर महाराज और मुनि अनुकरण सागर महाराज का स्वागत हुआ। सकल जैन समाज ने रामलीला मैदान पर बैंड-बाजे के साथ मुनिराज की अगुवानी की। मुनियों का काफिला मसूदाबाद रोड, मालगोदाम, हाथरस अड्डा से खिरनीगेट जैन मंदिर पहुंचा था।
विज्ञापन
स्वागत यात्रा में जैन समाज के महिला, पुरुष, बच्चे गले में पंचरंगी पट्टिका और हाथों में जैन ध्वज लेकर चल रहे थे। मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार जैन, मंत्री विजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, संयोजक ज्ञानेंद्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी मयंक जैन ने बताया कि संत अलीगढ़ में 10वें चातुर्मास के लिए पधारे हैं।
विज्ञापन
अगले चार माह यहीं रहकर धर्म की गंगा बहाएंगे। शाम को गुरु भक्ति, आरती और बच्चों की धार्मिक पाठशाला का समापन हुआ। बच्चों को शिक्षाएं देने वालीं महिलाओं को विजय कुमार जैन सेठ संस परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रवींद्र जैन, अजय कुमार जैन, सतेंद्र जैन, कैलाश चंद्र जैन, हरिकांत जैन, सत्यम जैन आदि मौजूद रहे।