फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jain community angry after Rewa accident, demands saint protection policy

Aligarh News: रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति की मांग

Mon, 01 Jun 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Jain community angry after Rewa accident, demands saint protection policy
सांसद नवीन जैन को ज्ञापन देते दिगम्बर जैन महासमिति के पदाधिकारी।  - फोटो : samvad
मध्यप्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जैन समाज में गहरा आक्रोश है। इस घटना को लेकर दिगंबर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद नवीन जैन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जैन संतों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन



प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि जैन साधु-संत निहत्थे और पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। उनके साथ लगातार हो रहे हादसे बेहद चिंताजनक हैं। समाज ने रीवा घटना की विशेष जांच दल या न्यायिक जांच की मांग की है। सभी डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की भी अपील की गई। इसके साथ ही, हाईवे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संत सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाने की मांग की गई। एक राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन




प्राचीन मंदिर मार्ग के पुनर्निर्माण की अपील :

प्रतिनिधिमंडल ने आगरा-मथुरा हाईवे पर स्थित 500 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर के जर्जर मार्ग के पुनर्निर्माण हेतु भी एक पत्र सौंपा। सांसद नवीन जैन ने साध्वियों की मौत पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश करने का आश्वासन दिया। सांसद ने प्राचीन मंदिर मार्ग के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को तुरंत निर्देशित किया। इस दौरान राजीव जैन, मयंक जैन, विपुल जैन और रितिक जैन समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed