फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ITI will grow five thousand seats in the state

प्रदेश में आईटीआई की बढ़ेगी पांच हजार सीट

Sat, 07 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
ITI will grow five thousand seats in the state
आईटीआई में पहुंचे राज्यमंत्री - फोटो : रुपेश
राज्य शिशिक्षु परिषद् के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री नित्यानंद शर्मा ने कहा है कि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिये प्रदेश में आईटीआई की पांच हजार सीटें बढ़ेंगी। यही नहीं नए सत्र में अनुदेशकों की कमी भी पूरी की जाएगी। समय की मांग को देखते हुए कुछ नए ट्रेड भी आईटीआई से जोड़े जाएंगे।  
विज्ञापन


राज्यमंत्री वरुणालय गेस्ट हाउस में प्रेस से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि नए ट्रेडों में पावर डिस्ट्रीब्यूशन एवं रेडियो टीवी मैकेनिक ट्रेड को खत्म कर इसके स्थान पर इनफॉरमेशन एंड टेक्नालॉजी को स्थान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर दिलाना है।
विज्ञापन


इसके लिये आईटीआई महाविद्यालयों के ढांचे को सुव्यवस्थित कर युवाओं को अधिक से अधिक तकनीकी रूप से सक्षम बनाना होगा। ताकि उन्हें अपने भविष्य निर्माण में कठिनाई न हो। इसके लिये वह प्रदेश के आईटीआई महाविद्यालयों के दौरे पर निकले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक वह आगरा, मथुरा व अलीगढ़ के महाविद्यालयों का निरीक्षण कर वहां शिक्षण व अप्रेंटिस के लक्ष्य के स्तर अनुदेशकों की आवश्यकता समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का परीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के 53 फीसदी युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार दिलाया गया है।


सपा के राज में प्रदेश का जितना विकास हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। आगामी विधानसभा चुनावों में सपा 250 से अधिक सीटें लाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में बसपा साफ हो जाएगी, भाजपा आधी रह जाएगी और कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed