फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   it was tempting, but now the smell of the lake drives it away

Aligarh News: दो साल पहले लुभाता था मन को, अब दूर भगाती है सरोवर की बदबू

Sun, 22 Mar 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 22 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
it was tempting, but now the smell of the lake drives it away
 झाड़ियों व गंदगी में दिखाई देता रोहिना सिंहपुर का अमृत सरोवर - फोटो : samvad
धनीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रोहिना सिंहपुर में 2023 में बने अमृत सरोवर की हालत इन दिनों बेहद खराब है। कभी आकर्षण का केंद्र रहा यह सरोवर अब गंदगी और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। लोग इसके पास जाने से भी कतराते हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सरोवर का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया था। उस समय इसके सुंदरीकरण के लिए चारों ओर पौधरोपण, लोहे का गेट, कंटीले तारों की घेराबंदी, टहलने के लिए खड़ंजा और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

अब सरोवर के चारों ओर गंदगी और झाड़ियां फैल चुकी हैं। नालियों का गंदा पानी इसमें जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध उठती रहती है। इस दुर्दशा के चलते लोगों ने सरोवर की ओर जाना ही बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरोवर की सफाई और पुनः सुंदरीकरण की मांग की है, ताकि इसकी उपयोगिता फिर से बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी जानें...

- 2023 में डिप्टी सीएम ने किया था अमृत सरोवर का लोकार्पण

- करीब छह लाख रुपये हुए थे खर्च

- साढ़े तीन माह में तैयार किया गया

- करीब 100 मजदूरों को काम मिला

- सरोवर के चारों ओर पटरी पर खड़ंजा बनाया गया



कुछ समय तक तो अमृत सरोवर की देखभाल ठीक रही। उसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे सरोवर की यह दुर्दशा हो गई है।-अंशुल कुमार, स्थानीय निवासी

---

जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते पूरा सरोवर गंदगी में घिरा हुआ है। इससे दुर्गंध आती रहती है, जिससे लोगों ने वहां जाना बंद कर दिया।-कन्हैया शर्मा, स्थानीय निवासी


---

कुछ ग्रामीणों ने अमृत सरोवर के आसपास कंडे पाथना शुरू कर दिया है। पंचायत से नोटिस जारी कराकर सफाई कराई जाएगी।-बबलू, प्रतिनिधि ग्राम प्रधान



संबंधित सचिव को निर्देश किया जाएगा कि उक्त अमृत सरोवर की सफाई कराकर उसमें स्वच्छ जल भरवाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी की समस्या न हो। - सुरेश चंद्र गुप्ता, खंड विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed