Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   issue of student protest and throwing ink on VC reached Raj Bhavan

RMPSU: विद्यार्थी प्रदर्शन और वीसी पर स्याही फेंकने का मुद्दा पहुंचा राजभवन, डीएम से लेकर सीएम तक शिकायत

Sun, 14 Jul 2024 03:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 03:01 AM IST
सार

12 जुलाई को एक से लेकर पांच अंकों से फेल विद्यार्थियों ने कुलपति का छह घंटे तक घेराव किया था, उन पर स्याही फेंक दी थी। उनकी कुर्सी बाहर लाकर रख दी थी और जाम लगा दिया था। कुलपति का पुतला भी फूंका था।

विज्ञापन
issue of student protest and throwing ink on VC reached Raj Bhavan
वीसी प्रो चंद्रशेखर पर फेंकी स्याही - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के शिविर कार्यालय में 12 जुलाई को बीए, बीएससी में फेल विद्यार्थियों के बवाल का ठीकरा कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने पुलिस-प्रशासन पर फोड़ा है। राजभवन के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में उन्होंने पुलिस प्रशासन पर अपेक्षित सहयोग न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना कि यदि अफसर मामले को संभाल लेते तो विद्यार्थियों का इतना उग्र रवैया नहीं होता। इस मामले में जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गई है।

विज्ञापन


पत्र में कुलसचिव अजय कृष्ण यादव का कहना है कि वह विद्यार्थियों के रवैये से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि फेल विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि उन्हें पता होना चाहिए कि ओएमआर शीट का मूल्यांकन स्कैनर के जरिये होता है, जिसका उत्तर सही है, उसे वह सही बताता है और जिसका उत्तर गलत होता है, उसको गलत बताता है।
विज्ञापन


बता दें कि 12 जुलाई को एक से लेकर पांच अंकों से फेल विद्यार्थियों ने कुलपति का छह घंटे तक घेराव किया था, उन पर स्याही फेंक दी थी। उनकी कुर्सी बाहर लाकर रख दी थी और जाम लगा दिया था। कुलपति का पुतला भी फूंका था। 13 जुलाई को विश्वविद्यालय के शिविर कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा रहा है। पूछताछ के बाद ही सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को अंदर आने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed