फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ISRO scientist's father attacked

इसरो वैज्ञानिक के पिता पर हमला, नहीं हुई गिरफ्तारी

Wed, 10 Feb 2021 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
ISRO scientist's father attacked
स्पेस एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) के मोहाली, पंजाब स्थित मिनी रिसर्च सेंटर में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक के पिता पर चंडौस थाना क्षेत्र के नूरल्लापुर गांव में जमीन की रंजिश में जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। वैज्ञानिक की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ थाना चंडौस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है, जिसे लेकर आईजी व एसएसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

डा. ठाकुर सुदेश कुमार ने बताया कि वह इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर मोहाली में तैनात हैं। पिता साहब सिंह नूरल्लापुर, चंडौस में फार्म हाउस में रहते हैं। घटना सात फरवरी की है। पिता दूध लेने के लिए घर से निकले थे। तभी गांव के शिवकुमार, उनके बेटे सुमित व मिलन व मित्र श्यामवीर ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हमले में घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। सुदेश कुमार ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से नोएडा का रहने वाला है। चंडौस में फार्म हाउस बना लिया है। पिता वहां कभी-कभी जाते हैं। शिवकुमार से गांव में रहने के नाते बातचीत शुरू हुई। 2018 में उसने गांव स्थित अपनी 24 बीघा जमीन गाटा संख्या 40/1 में से तीन बीघा का सौदा 9.75 लाख रुपये में किया। इसके बाद सिंतबर 2018 में पैसे का लेनदेन शुरू हुआ। मई 2019 तक जमीन बेचने की एवज में उसको पिता ने पैसे दे दिए। इसके बाद भी उसने जमीन नाम नहीं की। उल्टा बेटी की शादी के नाम पर और पैसा ले लिया। कुल मिलाकर उसके पास 11.50 लाख रुपये पहुंच गए। इसके बाद उसकी नीयत खराब हो गई। विरोध में कई बार पहले भी विवाद और पिता पर हमले हुए हैं। इसकी शिकायत थाना चंडौस में कई बार की गई। मगर, वहां से सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पंजाब में भी पुलिस को इस धोखाधड़ी के संबंध में तहरीर दी गई। मगर, वहां से जांच एसएसपी अलीगढ़ को सौंप कार्रवाई के लिए लिख दिया। सात फरवरी की घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस ने धारा 307 का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पर मेडिकल परीक्षण में देरी और अभी तक गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए आईजी व एसएसपी से शिकायत की है। वहीं अब इलाज के लिए पिता को शहर के नर्सिंग होम में भरती कराया है। इधर, सीओ गभाना कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शिवकुमार व उसके बेटे मिलन, सुमित व उनके दोस्त श्यामवीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed