फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Israel Student admitted in isolation ward at pandit deendayal hospital.

अलीगढ़: इजराइल में पीएचडी कर रहा युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Fri, 27 Mar 2020 07:27 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Israel Student admitted in isolation ward at  pandit deendayal hospital.
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
इजराइल में पीएचडी कर रहे एक युवक को तबियत खराब होने पर मलखान सिंह जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक का स्वाब जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में टप्पल के एक मरीज को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खैर का एक युवक इजराइल में पीएचडी कर रहा है। चंद रोज पहले ही वह वहां से लौटा है। गले में दर्द, खांसी एवं बुखार की शिकायत है। सूचना पर खैर से लेकर अलीगढ़ तक में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


युवक को मलखान सिंह जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के महामारी रोग विशेषज्ञ द्वारा युवक का स्वाब जांच के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि विटामिन सी बढ़ाने के लिए युवक द्वारा अधिक शिकंजी का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से गले में दर्द है। उसे आइसोलेशन वार्ड में निगरानी में रखा गया है। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में त्रिपुरा से लौटा एक युवक पहुंचा था। उसे कोई तकलीफ नहीं थी। उसे घर में क्वारंटीन की सलाह दी गई है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में टप्पल के एक युवक को भर्ती किया गया है। वह गाजियाबाद से लौटा है। बुखार की शिकायत पर उसे भर्ती किया गया है। सीएमएस डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि कांशीराम आवास निवासी युवक की रिपोर्ट निगेटिव है। उसे आज आइसोलेशन वार्ड से वापस घर भेज दिया गया।

चिकित्सक की मीडियाकर्मी से कहासुनी
मलखान सिंह जिला अस्पताल में एक चिकित्सक की मीडियाकर्मी से कहासुनी हो गई है। दरअसल खैर के युवक को कुछ समय इंतजार करना पड़ा था। मीडियाकर्मी ने डॉक्टर से विलंब का कारण पूछा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में कई बार पोंछा लगवाया जा रहा है।

आज कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को पहली बार भर्ती करना था, इसलिए उसे आइसोलेशन में भेजने से पहले एक बार और पोंछा लगवाया जा रहा था। डॉक्टर युवक की हिस्ट्री ले रहे थे। इसलिए थोड़ा विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed