फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Isolation room to be built at the venue for Ramlila, Dussehra fair

रामलीला, दशहरा मेला के लिए कार्यक्रम स्थल पर बनाना होगा आइसोलेशन कक्ष

Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
रामलीला, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, बारावफात सहित अन्य त्योहारों को लेकर जारी दिशा-निर्देश में आइसोलेशन कक्ष अनिवार्य कर दिया गया है। आयोजकों को कार्यक्रम स्थल पर ही एक आइसोलेशन कक्ष बनाना होगा ताकि मौके पर ही किसी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण दिखने पर उसको तत्काल आइसोलेशन कक्ष में पहुंचा कर बाकी लोगों के संपर्क में आने से रोका जा सके।
विज्ञापन



आयोजन स्थल पर मास्क, फेस कवर, थर्मल स्कैनर, साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजेशन करने की पूरी व्यवस्था करनी होगी। कार्यक्रम की अनुमति लेते वक्त इन व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से अपनाने का लिखित पत्र देना होगा। शहर में इन आयोजनों को अनुमति एसीएम प्रथम, एसीएम द्वितीय और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मिलेगी। 
विज्ञापन



आयोजक इन अधिकारियों से मिल कर कार्यक्रम की जानकारी देंगे। संबंधित अधिकारी मौके पर पूरी जानकारी जुटा कर अनुमति की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने बताया कि इसी तरह से देहात क्षेत्र में संबंधित तहसील के एसडीएम इसकी अनुमति देंगे। अनुमति पत्र पूर्ववत ही रहेगा। जिन कार्यक्रमों की अनुमति परंपरा के अनुसार मिलती रही है, उनको वरीयता में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नये कार्यक्रमों को लेकर आवेदन मिलने पर विचार होगा। बंद परिसर के कार्यक्रम में किसी भी सूरत में 200 लोगों से अधिक लोग मौजूद नहीं रह सकते हैं। इनके बीच सामाजिक दूरी का पालन कराना अनिवार्य है। दो लोगों के बीच कम से कम 6 फुट की दूरी रखनी होगी। उनके अनुसार गोले बना कर संकेतक भी बनाना होगा।




शादी ब्याह के लिए अभी तक विशेष निर्देश नहीं आए हैं। शासन स्तर से 20 नवंबर तक इन निर्देशों के आने की उम्मीद है। अभी तक बरात की अनुमति प्रशासन से ली जाती रही है। अबकी बार घराती पक्ष को अपने कार्यक्रम की अनुमति लेनी है या नहीं..? इस बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले है। एडीएम सिटी ने कहा है कि इस संबंध में निर्देश आते ही सार्वजनिक रूप से सूचना दी जाएगी। अगर निर्देश नहीं आए तो पूर्व की व्यवस्था लागू रहेगी। जिसमें कोरोना के सभी प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed