फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Irfan Habib said- Aurangzeb was a cruel ruler...brother's head was chopped off and sent to father

Aligarh : प्रसिद्ध इतिहासकार इरफान हबीब ने कहा- औरंगजेब क्रूर शासक था...भाई का सिर काटकर पिता को भेज दिया था

Sun, 09 Mar 2025 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 06:34 AM IST
सार

मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के सपा विधायक अबु आजमी के दिए बयान से मचे घमासान के बीच प्रो. हबीब ने बताया कि औरंगजेब का भाई दारा शिकोह बेहद उदार और धार्मिक सहिष्णु व्यक्ति था।

विज्ञापन
Irfan Habib said- Aurangzeb was a cruel ruler...brother's head was chopped off and sent to father
demo - फोटो : Freepik

विस्तार

औरंगजेब क्रूर शासक था। उसने अपने ही भाई दारा शिकोह का सिर काटकर उसे थाल में सजा कर पिता शाहजहां को भेज दिया था। इतना ही नहीं, मंदिरों को गिराने का शाही फरमान भी जारी किया था। यह बात अलीगढ़ मुस्लिम विवि के प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब ने कही। 

विज्ञापन


मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के सपा विधायक अबु आजमी के दिए बयान से मचे घमासान के बीच प्रो. हबीब ने बताया कि औरंगजेब का भाई दारा शिकोह बेहद उदार और धार्मिक सहिष्णु व्यक्ति था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा प्रदर्शित हुई है। इसमें मराठा योद्धा शिवाजी के पुत्र संभाजी का मुगल बादशाह औरंगजेब के साथ संघर्ष और विजय की कथा को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के बाद औरंगजेब पर चर्चा छिड़ी तो चार मार्च को सपा विधायक अबु आजमी ने बयान दे दिया कि औरंगजेब एक क्रूर शासक नहीं था, बल्कि उसने कई मंदिर भी बनवाए। इसी बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया।

सपा सांसद पर कार्रवाई की मांग होने लगी। इसी बीच पांच मार्च को सीएम योगी ने कहा कि अबु आजमी को यूपी भेज दें तो हम उसका इलाज कर देंगे। इन सबके बीच  प्रो. हबीब ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि औरंगजेब क्रूर शासक था।

उसने अपने भाई का कत्ल कर सिर थाल में रखकर पिता को भेज दिया था। दस्तावेज बताते हैं कि उसने कई मंदिरों को गिराने का  फरमान जारी किया, जिनमें मथुरा, वृंदावन व बनारस के मंदिर शामिल थे। संवाद 


दारा शिकोह ने उपनिषदों को प्रसिद्धि दिलाई
प्रो. इरफान हबीब दारा शिकोह को एक उदार व्यक्तित्व बताते हैं। वह कहते हैं कि दारा के चलते ही उपनिषदों को विश्व पटल पर प्रसिद्धि मिली है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम धर्मों के बीच की खाई को पाटने के लिए कई प्रयास किए। दारा शिकोह ने बनारस के पंडितों को दिल्ली बुलाया और 52 उपनिषदों का फारसी में अनुवाद का कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed