{"_id":"658c5227e66dec727204534b","slug":"iran-professor-zainab-rustagar-panah-said-muslim-women-are-progressing-rapidly-in-india-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ईरान की प्रोफेसर बोलीं- भारत में आगे बढ़ रहीं मुस्लिम महिलाएं, सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा सिर्फ झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ईरान की प्रोफेसर बोलीं- भारत में आगे बढ़ रहीं मुस्लिम महिलाएं, सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा सिर्फ झूठ
Wed, 27 Dec 2023 10:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:05 PM IST
सार
ईरान की अल जेहरा यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. जैनब रुस्तगर पनाह ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैली हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम महिलाएं बहुत तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं।
विज्ञापन
एएमयू
विस्तार
ईरान की अल जेहरा यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. जैनब रुस्तगर पनाह ने कहा कि भारतीय मुस्लिम महिलाओं के बारे में सोशल मीडिया पर जो सुना है, वह बिल्कुल उलट है। केवल दुष्प्रचार किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रगति ही सराहनीय है। सांस्कृतिक स्तर पर भारत एक बेहद खूबसूरत देश है।
विज्ञापन
एएमयू के वीमेंस कॉलेज में उन्होंने कहा कि दुनिया में यह बात फैली हुई है कि मुस्लिम महिलाएं परिवार में कैदियों की तरह रहती हैं। कई इसी तरह की अफवाह हैं, जिसके बारे में उन्हें जानना बहुत जरूरी था। वह भारत आईं तो पता चला कि मुस्लिम महिलाओं को लेकर जितनी भी बातें सोशल मीडिया पर की जा रही हैं, सभी गलत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग धर्म के अनुयायियों से मिलीं। विविधता को बहुत करीब से देखा है। भारत में मुस्लिम महिलाएं बहुत तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रगति ही सराहनीय है। सामाजिक कार्यकर्ता व नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी और शीरीं इबादी को लेकर सवाल के जवाब में डॉ. जैनब ने कहा कि नरगिस ने कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिन्हें नोबेल पुरस्कार दिया जा सके।
विज्ञापन
ईरान में बड़े-बड़े ओहदों पर हिजाब पहने महिलाएं हैं। जो महिलाएं ईरान में हिजाब पहनकर काम कर रही हैं, उन्हें मीडिया कभी नहीं दिखाता है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा गुलरेज ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां फारसी शोध संस्थान की सलाहकार प्रो. आजमरी दुख्त सफवी, डॉ. एहतशामुद्दीन, डॉ. सरवर साजिद, डॉ. अली इमरान उस्मानी, डॉ. फैयाज आदि मौजूद रहे।