{"_id":"67e2a009f79b9a586d09f9d8","slug":"ips-areeba-nomaan-gave-cyber-tips-in-police-school-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police ki Pathshala: पुलिस आपकी दोस्त है... छुपाइए मत, बेझिझक रखिए अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police ki Pathshala: पुलिस आपकी दोस्त है... छुपाइए मत, बेझिझक रखिए अपनी बात
Tue, 25 Mar 2025 05:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:52 PM IST
सार
अमर उजाला ने पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। जिसमें टीआर डिग्री कॉलेज की छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से चर्चा की। आईपीएस अरीबा नोमान ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर क्राइस से बचने के टिप्स देतीं आईपीएस अरीबा नोमान
- फोटो : संवाद
विस्तार
आईपीएस अरीबा नोमान ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके लाखों रुपये ठग ले रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पुलिस या फिर कोई भी दूसरी जांच एजेंसी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। ऐसे में सावधान रहते की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन हैं जहां वह बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकती हैं।
विज्ञापन
24 मार्च को रामघाट रोड स्थित उत्सव गार्डन में उन्होंने पुलिस की पाठशाला के अंतर्गत टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाली वीडियो काॅल भी नहीं उठानी चाहिएं। साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं। ऐसे में जागरूक होना जरूरी है। मोबाइल फोन पर टू स्टेप का इस्तेमाल करें। सोशल प्लेटफॉर्म पर अनजान व्यक्ति के पोस्ट को लाइक न करें। इससे परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
साइबर थाना के उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि ईमेल अटैचमेंट के जरिए किसी साफ्टवेयर को डाउनलोड न करें। फेसबुक पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करना चाहिए, जब तक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल न कर लें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर दें। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा, प्रो. शालिनी चौधरी, प्रो. सपना सिंह, डॉ. अंजू पटेल, कांस्टेबल मयंक गौतम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। यह पाठशाला मेरे लिए सार्थक रही।-सोनी
साइबर विशेषज्ञों की बातें ज्ञानवर्धक रहीं। जिनसे अनजान थी, उस बारे में जानकारी मिली।-संस्कृति
साइबर फ्रॉड होने पर उसकी जानकारी कहां दी जाए, यह पाठशाला में पता चला है। -कोमल
सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालने से बचेंगी। व्हाट्सएप पर टू स्टेप प्रक्रिया भी अपनाएंगी।-दिया
मुझे अहम जानकारी मिली है। साइबर फ्रॉड से बचाव होगा। सगे-संबंधियों को बताएंगे -दिव्या
डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी जानकारी मिल गई है। कोई भी अफसर डिजिटल अरेस्ट नहीं करता है।-कुमकुम
क्या न करें
साइबर विशेषज्ञों की बातें ज्ञानवर्धक रहीं। जिनसे अनजान थी, उस बारे में जानकारी मिली।-संस्कृति
साइबर फ्रॉड होने पर उसकी जानकारी कहां दी जाए, यह पाठशाला में पता चला है। -कोमल
सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालने से बचेंगी। व्हाट्सएप पर टू स्टेप प्रक्रिया भी अपनाएंगी।-दिया
मुझे अहम जानकारी मिली है। साइबर फ्रॉड से बचाव होगा। सगे-संबंधियों को बताएंगे -दिव्या
डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी जानकारी मिल गई है। कोई भी अफसर डिजिटल अरेस्ट नहीं करता है।-कुमकुम
क्या न करें
- अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें सार्वजनिक रूप से साझा न करें।
- ब्राउजर में सोशल मीडिया अकाउंट में लॉग इन करते वक्त लॉग इन या रिमाइंडर मी को चेक न करें।
- जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल कभी पासवर्ड में न करें।
- किसी भी पॉपअप विज्ञापन पर गौर न करें।