फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IPL cricketer Rinku Singh interview

Aligarh News: आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह बोले, मौका मिला तो भारतीय टीम में 35 नंबर की जर्सी पहनूंगा

Mon, 29 May 2023 03:57 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 03:57 AM IST
सार

भारतीय टीम में चुने जाने के सवाल पर रिंकू ने कहा कि उनके दिमाग में ऐसा कुछ नहीं चल रहा है, क्योंकि वह क्रिकेट खेलने पर पूरा फोकस कर रहे हैं। जब भारतीय टीम में चयन होना होगा, तो अपने आप ही हो जाएगा, जैसे अब तक होता आया है।

विज्ञापन
IPL cricketer Rinku Singh interview
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने कहा कि भविष्य में क्या होगा? इस बारे में वह कुछ नहीं सोच रहे हैं। अगर भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाते हैं, तो वह 35 नंबर की जर्सी पहनेंगे। उन्होंने आईपीएल में 35 नंबर की जर्सी पहन रखी थी।

विज्ञापन


रविवार को महुआखेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर रिंकू सिंह से अमर उजाला ने क्रिकेट को लेकर बातचीत की। रिंकू ने कहा कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज बेबी मलिंगा की गेंदों को खेलने में उन्हें दुश्वारी आई। उनकी गेंदबाजी की स्टाइल बाकी गेंदबाजों से अलग है, लेकिन जिस तरह से उनका फाॅर्म था, उसमें किसी भी गेंदबाज को खेलने में ज्यादा कठिनाई नहीं आई। 
विज्ञापन


भारतीय टीम में चुने जाने के सवाल पर रिंकू ने कहा कि उनके दिमाग में ऐसा कुछ नहीं चल रहा है, क्योंकि वह क्रिकेट खेलने पर पूरा फोकस कर रहे हैं। जब भारतीय टीम में चयन होना होगा, तो अपने आप ही हो जाएगा, जैसे अब तक होता आया है। 35 नंबर उनके लिए काफी भाग्यशाली है। इसी नंबर की जर्सी को उन्होंने स्कूल विश्वकप में पहनकर खेला था और मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। इस बार भी आईपीएल में कई क्रिकेटरों ने बढि़या प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर परिवार का स्नेह अविस्मरणीय 
रिंकू ने कहा कि केकेआर परिवार का स्नेह अविस्मरणीय रहा। टीम मालिक हों या कोच। सीनियर खिलाड़ी हों या दर्शक। सभी ने खूब प्यार दिया। क्रिकेट में जहां तक पहुंचे हैं, उसमें उनकी पूरी मेहनत शामिल है। अपनी मेहनत से ही आगे बढ़ेंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है। अलीगढ़ का नाम उनके नाम से जुड़ता है तो काफी अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed