{"_id":"5ac140b64f1c1bce618b4d7d","slug":"intestinal-gang-was-stolen-dabocha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय गैंग कर रहा था चोरी, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय गैंग कर रहा था चोरी, दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
टप्पल में हुई चोरी में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बंद दुकान अंतरजनपदीय गिरोह के निशाने पर थीं। बरेली से ट्रक लेकर चला एक गैंग इस तरह की दुकानों के शटर काटकर माल चोरी करता फिर रहा था। टप्पल में तीन दुकानों में चोरी के बाद माल लेकर भागते चोरों की गिरफ्तारी पर यह खुलासा हुआ है। इन दोनों ने खैर और शहर के गांधीपार्क इलाके में चोरी की दो बड़ी वारदात भी स्वीकारी हैं और इन दोनों चोरियों का माल भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इनके फरार दो साथियों की तलाश में जुटी है।
एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह, सीओ खैर तेजवीर सिंह ने रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 30/31 मार्च की रात टप्पल की तीन दुकानों के शटर तोड़कर बैट्री इन्वर्टर अन्य कीमती सामान चोरी किया गया था। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने रात में ही यमुना एक्सप्रेस वे के नूरपुर अंडरपास से मुठभेड़ के बाद ट्रक सहित दो बदमाश पकड़े, जबकि उनके दो साथी भाग जाने में सफल रहे।
इनके पास से दस टायरा ट्रक नंबर एचआर 46बी 2827 में टप्पल की तीनों दुकानों से चोरी गए माल के अलावा अन्य माल भी मिला। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम शईद अहमद पुत्र अब्दुल जलील निवासी मोहल्ला मस्ताना कस्बा रिहा थाना देवरनिया बरेली, इरसाद अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला मोहम्मदपुर थाना बहेड़ी बरेली बताया।
विज्ञापन
इसके अलावा उनके पास से तमंचे आदि भी बरामद हुए। उन्होंने अपने फरार साथियों के नाम मंशूर अहमद पुत्र मखसूद निवासी मोहल्ला गोदाम बहेड़ी बरेली, अजीत पुत्र नामालूम निवासी मोहल्ला शेरनगर कस्बा थाना बहेड़ी बरेली बताया। इन दोनों ने स्वीकारा कि उन्होंने पिछले माल 23/23 मार्च की रात गांधीपार्क इलाके में दुबे पड़ाव की इन्वर्टर बैटरी की दुकान का शटकर तोड़कर वहां से भी कीमती माल चोरी किया।
इसके अलावा खैर से एक टायर की दुकान का शटर तोड़कर टायर चोरी किए थे। इन दोनों चोरियों का माल भी बरामद हुआ है। इन दोनों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया जा रहा है। इस गिरफ्तारी में एसओ प्रदीप कुमार सहित पूरी टीम शामिल रही।