{"_id":"5e596a308ebc3ec54e0bd2ca","slug":"internet-services-restored-in-aligarh-after-six-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में छह दिन बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल, उपद्रवियों पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में छह दिन बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल, उपद्रवियों पर प्रशासन सख्त
Sat, 29 Feb 2020 04:02 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 29 Feb 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
ऊपरकोट पर रविवार को उपद्रव के बाद से बंद शहर की इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। लगातार 6 दिन से सेवाओं को लेकर लोग परेशान थे। शुक्रवार को जुमे की नमाज सकुशल होने के बाद रात 12 बजे से सेवाएं बहाल कर दी गईं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सेवाएं बहाल करने के आदेश जारी किये।
विज्ञापन
इस बीच सीएए व एनआरसी को लेकर रविवार एवं सोमवार को हुए उपद्रव मामले में प्रशासन का शिकंजा शुक्रवार को और सख्त हो गया। पुलिस ने उपद्रव मामले में 35 उपद्रवियों पर गुंडा एक्ट एवं 50 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ने उपद्रव करने के लिए बदनाम देहलीगेट क्षेत्र के 30 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इस तरह कुल मिलाकर 80 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा पुलिस ने 700 लोगों को रेड कार्ड जारी किए हैं और एक हजार से अधिक लोगों के खिलाफ शांति भंग के नोटिस जारी किए हैं। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने देहलीगेट, सासनीगेट और कोतवाली क्षेत्र के 100 और लोगों को पाबंदी नोटिस जारी किए हैं। ड्रोन कैमरे में जिन घरों पर पत्थर आदि मिले थे, उनके स्वामियों को भी नोटिस थमा दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी को लेकर लगातार उकसावे की कार्रवाई करने एवं पाबंदी नोटिसों के बावजूद अपनी हरकतों से बाज न आने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा और कस दिया है। बृहस्पतिवार तक देहलीगेट, कोतवाली आदि क्षेत्रों के 5011 लोगों को नोटिस जारी किये गए थे।
शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से दंगे फंसाद एवं उकसावे की कार्रवाई के 30 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि इन सबके अलावा 100 और लोगों के नाम नोटिस जारी किये गए हैं।
इन सभी को जमानत के लिए दो एवं तीन मार्च को न्यायालय बुलाया गया है। पूर्व में जारी 302 नोटिस पाने वाले लोगों में से 175 लोगों ने 28 जनवरी को हाजिरी दी और मुचलके भर दिए। शेष 127 लोगों को दोबारा नोटिस जारी कर उनके नाम जमानती वारंट जारी किये जा रहे हैं।