फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   International Vaishya Mahasammelan in Aligarh

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन: प्रदेश सरकार में 35 विधायक समाज से, अलीगढ़ में लगेगी अशोक सिंघल की प्रतिमा

Sat, 13 Jan 2024 11:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 11:03 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उप्र द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। शुभारंभ प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। यहां अलीगढ़ में अशोक सिंहल की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
International Vaishya Mahasammelan in Aligarh
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में राकेश गुप्ता साई का स्वागतकरते प्रदीप गंगा व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उप्र द्वारा 13 जनवरी को आगरा रोड स्थित एक होटल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आईवीएफ के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि वैश्य समाज को हीन भावना त्याग कर गर्व करना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में पांच सदस्य और लगभग 35 विधायक वैश्य समाज के हैं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से वैश्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन

आगरा रोड स्थित एक होटल में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में उपस्थित लोग
विज्ञापन


शुभारंभ प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। मंत्री ने कहा कि समाज का हर वर्ग सदियों से वैश्य समाज पर भरोसा करता आया है। वैश्य समाज ने उस भरोसे को कायम रखा है। टैक्स के रूप में देश के खजाने को भरने का काम किया है। उसी के बलबूते प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का अभियान पूरा हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और सदस्यों की संख्या बढ़ाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महासचिव राजीव मित्तल ने बताया कि 25 जनवरी से 25 मार्च तक अयोध्या के लिए चलने वाली एक हजार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा व उनकी टीम ने सभी अतिथियों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया। संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता ने किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इं. जगमोहन गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, पूर्व मंत्री एवं बदायूं से विधायक महेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष व बरेली विधायक संजीव अग्रवाल, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, शहर विधायक मुक्ता राजा, महापौर प्रशांत सिंघल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं विमला बाथम, महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल आदि जनप्रतिनिधि ने भी अपनी बात रखी।  

अशोक सिंघल की प्रतिमा होगी स्थापित

बैठक में श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया। बैठक में कहा कि प्रदेश भर में श्रीराम शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव का पर्यटन बहिष्कार किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा साल 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्पों को पूरा कराने में योगदान देने का प्रस्ताव पारित हुआ। संगठन के प्रस्ताव पर महापौर प्रशांत सिंघल ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के सूत्रधार रहे विहिप अध्यक्ष अशोक सिंघल की प्रतिमा अलीगढ़ में स्थापित कराने का आश्वासन दिया।

सात जिला इकाइयों को सम्मानित किया
बैठक के दौरान सात जिला इकाइयों को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नियमित आयोजनों के लिए सहारनपुर, वृहद रक्तदान शिविर के लिए झांसी, वृहद पौधरोपण के लिए महोबा, वृहद मेला के लिए बुलंदशहर, सदस्यता अभियान के लिए फर्रुखाबाद, स्थानीय निकाय अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए लखनऊ को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के के लिए अलीगढ़ इकाई को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद
प्रदेश महामंत्री रविकांत गोयल, शिवकुमार सोनी, चंद्रांशु गोयल, युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय, दिनेश गुप्ता, बहजोई चेयरमैन राजेश शंकर राजू, सासनी चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय, विनोद अग्रवाल, महिला इकाई प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा, महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी, जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल, अनिल बंसल, दुर्वेश वार्ष्णेय,यश कुमार, प्रीती वार्ष्णेय, राहुल  मित्तल सहित 48 जनपदों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed