फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   International medalist is distributing couriers

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता कोरियर बांटने को मजबूर

Tue, 08 Sep 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
International medalist is distributing couriers
संदीप पाठक। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना काल में रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। हालांकि, अनलॉक हो गया है लेकिन जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पा रही है। जरूरतें पूरी करने के लिए इधर-उधर हाथ-पांव मारने पड़ रहे हैं। ऐसे ही हैं अंतरराष्ट्रीय धावक संदीप पाठक, जो कोरियर बांटने को मजबूर हैं, क्योंकि छह महीने से स्टेडियम बंद है और खेल गतिविधियां भी ठप हैं।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते कोरियर बांटने का काम कर रहा हूं। कोरोना की वजह से खेलकूद गतिविधियां ठप हैं। कहीं खेल आयोजन नहीं हो रहे हैं। खेल कोटे से भर्तियां शुरू नहीं हो रही हैं। इसलिए, मजबूरन कोरियर बांटने की नौकरी करनी पड़ रही है, क्योंकि इससे कुछ आमदनी हो जा रही है और शारीरिक मेहनत भी।
विज्ञापन

संदीप ने कहा कि वर्ष 2013 में मंडल स्तर पर 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 2015 में राज्य स्तर पर 400 मीटर व मिड रिले दौड़ में स्वर्ण, 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, इसी साल नेपाल में इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण सहित रजत पदक जीत चुका हूं। संदीप लोधा ब्लॉक के गांव बादबावनी के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed