फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   International Coffee Day special

International Coffee Day: एक कॉफी हो जाए, थकान दूर कर नींद भगाती है, हर उम्र की है यह पसंद

Sun, 01 Oct 2023 11:56 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:56 AM IST
सार

युवा तनाव व थकान दूर करने के लिए इसे सबसे बेहतर उत्पाद मानते हैं। वहीं बहुत से लोग बहुत अधिक और आलस्य से बचने के लिए इसका प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
International Coffee Day special
कॉफी

विस्तार

कभी शादी ब्याह के जलसे की शान होने वाली कॉफी अब अधिकांश जगह मौजूद है। बेहद कम कीमत में मिलने वाले इसके छोटे पैक से आसानी से इसे घर में बनाया जा सकता है। जिससे घरों में भी इसका प्रयोग तेजी से बढ़ा है। नामीगिरामी कंपनियां इसके रेस्टोरेंट खोल रही हैं। कॉफी हाउस सुबह से शाम तक गुलजार रहते हैं। चाय की बड़ी दुकानों से लेकर होटलों तक ये आसानी से मिल रही है। इसलिए कामकाजी और पढ़ाई करने वाले युवा इसकी ओर आकर्षित रहते हैं। 

विज्ञापन


युवा तनाव व थकान दूर करने के लिए इसे सबसे बेहतर उत्पाद मानते हैं। वहीं बहुत से लोग बहुत अधिक और आलस्य से बचने के लिए इसका प्रयोग कर रहे हैं। डॉ. संजय भार्गव कहते हैं कि कॉफी सीमित मात्रा में फायदेमंद होती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है। थकान दूर होती है और तरोताजा महसूस करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार इससे त्वचा के कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। बिना चीनी व बिना दूध वाली ब्लैक कॉफी का सेवन चर्बी कम कर वजन नियंत्रित रखने में मददगार होता है।
विज्ञापन


ये कॉफी ज्यादा पसंद
ब्लैक कॉफी, कोल्ड कॉफी, फ्रैपी, चॉकलेट कॉफी, ट्रफल, डेलगोना कॉफी, फिल्टर कॉफी, कैफे लाटे, एस्प्रेसो, डबल एस्प्रेसो, कैफ मोचा, कैप्पुकिनो, कोल्ड ब्रू आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं ब्लैक कॉफी पसंद करता हूं, वह भी बिना चीनी के। उससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। -शहबाज जफीर, कॉफी प्रेमी

तनाव व थकान दूर करने के लिए मैं ब्लैक कॉफी पसंद करता हूं। इससे भूख नियंत्रित रहती है।-अर्जुन सिंह भोलू, कॉफी प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed