{"_id":"69da04ad3fc4e5ffee04b305","slug":"inter-hall-athletics-meet-at-amu-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: इंटर हॉल एथलेटिक्स मीट का आगाज, 16 हॉल और 13 स्कूल के 200 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: इंटर हॉल एथलेटिक्स मीट का आगाज, 16 हॉल और 13 स्कूल के 200 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग
Sat, 11 Apr 2026 01:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:52 PM IST
सार
एएमयू में इंटर हॉल एथलेटिक्स मीट शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता पिछले 98 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और विश्वविद्यालय की सबसे पुरानी खेल परंपराओं में से एक है।
विज्ञापन
एएमयू में इंटर हॉल एथलेटिक्स मीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एथलेटिक्स क्लब की ओर से इंटर हॉल एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय के 16 हॉल और 13 स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 18 स्पर्धा को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष प्रो. मेराजुद्दीन फरीदी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 98 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और विश्वविद्यालय की सबसे पुरानी खेल परंपराओं में से एक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय स्तर के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करती हैं। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी प्रतिभागी बेहतर प्रदर्शन के लिए जुटे हुए हैं।
विज्ञापन