{"_id":"675d3535cfe18e3f2f08e576","slug":"insurance-company-will-have-to-pay-5-lakh-on-farmer-death-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: किसान की मौत पर बीमा कंपनी को देने होंगे पांच लाख रुपये, स्थायी लोक अदालत ने सुनाया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: किसान की मौत पर बीमा कंपनी को देने होंगे पांच लाख रुपये, स्थायी लोक अदालत ने सुनाया फैसला
Sat, 14 Dec 2024 01:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2024 01:05 PM IST
सार
15 मार्च 2017 को नगलिया पला सल्लू हाईवे पर राजवती सड़क पार कर रही थीं। तभी बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। राजवती मुखिया होने के नाते किसान भी थीं। ऐसे में मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना पाने की हकदार थीं। मगर, बीमा कंपनी ने मीना को मृतका आश्रित नहीं माना और याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष शंकर लाल, वरिष्ठ सदस्य सत्यदेव, सदस्य आरती की पीठ ने सड़क दुर्घटना में महिला किसान की मौत के मामले में बीमा कंपनी को पांच लाख रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हरदुआगंज के गांव बरौठा निवासी मीना पत्नी तेजवीर ने स्थायी लोक अदालत में ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मंडलीय प्रबंधक सेंटर प्वाइंट के खिलाफ वाद दायर किया था। मीना ने कहा कि 15 मार्च 2017 को नगलिया पला सल्लू हाईवे पर उनकी सास राजवती सड़क पार कर रही थीं। तभी बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इस मामले में गभाना थाने में मुकदमा हुआ। राजवती मुखिया होने के नाते किसान भी थीं। ऐसे में मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना पाने की हकदार थीं।
विज्ञापन
मगर, बीमा कंपनी ने मीना को मृतका आश्रित नहीं माना और याचिका निरस्त कर दी। इस मामले में स्थायी लोक अदालत ने बीमा कंपनी को पांच लाख रुपये याचिका रद् किए जाने की तिथि से एक हजार रुपये प्रति सप्ताह देने के लिए कहा है। साथ ही वाद व्यय के रूप में 10 हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन