फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Insult of Dalits will not be tolerated: Chandrashekhar

अलीगढ़ः दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : चंद्रशेखर

Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Insult of Dalits will not be tolerated: Chandrashekhar
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के परिजनों से मिलने बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाबा साहब ने भी कहा था कि इंसान भूखा सो सकता है, लेकिन अपमानित होकर जी नहीं सकता। अगर पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी जिले में महापंचायत का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने पीड़िता के परिजनों को सांत्वना देते हुए दोषियों का सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दलितों के साथ हो रहे अन्याय के बाद भी सरकार अगर चुप है तो इसे सिर्फ जंगल राज कहेंगे। राम राज नहीं। दुष्कर्म की घटना पर कहा कि सरकार और प्रशासन तब जागरूक होता, जब पीड़िता की हत्या हो जाती। पीड़िता जिन्दा है तो न्याय के लिए गुहार लगा रही है। पीड़िता ने अपने बयान में चार आरोपी युवकों के बारे में बताया था। लेकिन पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेजा है। बाकी तीनों के खिलाफ कार्रवाई से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाबा साहब ने भी कहा था कि इंसान भूखा सो सकता है, लेकिन अपमानित होकर जी नहीं सकता। जब तक शरीर में खून का एक-एक कतरा है, तब तक आपके स्वाभिमान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो भीम आर्मी जिले में जल्द ही महापंचायत का आयोजन करेगी। जिसका उद्देश्य दलितों को न्याय दिलाने के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed