फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Instructions to run against adulterants

मिलावटखोरों के विरुद्घ अभियान चलाने के निर्देश

Sat, 22 Jun 2019 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions to run against adulterants
मंडलायुक्त ने मिलावटखोरों के विरुद्घ अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अधोमानक एवं नकली दवा विक्रेता एवं अधिष्ठानों के विरुद्घ प्रवर्तन की कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही दुकानों के लाइसेंस एवं पंजीकरण के लिए विशेष कैंपों के आयोजन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने कहा कि मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए सभी एफएसओ प्रत्येक माह कम से कम 40 दुकानों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करें। ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देशित किया कि वे अधोमानक एवं नकली दवा विक्रेता व थोक विक्रेताओं तथा दवा बनाने वाले प्रतिष्ठानों की चेकिंग कर प्रवर्तन की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों पर भी छापे डाले जाएं। जनता को शुद्ध एवं मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थ एवं औषधि उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि असुरक्षित मिले खाद्य पदार्थों के नमूनों के मामले में आरोपियों के विरुद्घ वाद दायर कर प्रभावी पैरवी की जाय। दोषियों को सजा एवं उनसे अर्थदंड वसूल किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाकर निरीक्षण, प्रवर्तन की कार्रवाई तथा पंजीकरण लाइसेंस की सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाए। पंजीकरण एवं लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण एक माह के अंदर कर दिया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।

मंडलायुक्त 23 को करेंगे जनपद कासगंज का भ्रमण
मंडलायुक्त अजय दीप सिंह 23 जून को कासगंज का दौरा करेंगे। वह दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित तुलसी पार्क का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक सोरों स्थित कान्हा गोशाला एवं बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed