फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inspector shot in stomach when he came to deposit pistol in police line

जमीन पर गिरी और चल गई: पुलिस लाइन में पिस्टल जमा करने पहुंचे दरोगा के पेट में लगी गोली, गंभीर

Tue, 26 Nov 2024 11:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 11:20 AM IST
सार

उपनिरीक्षक अंकित कुमार पुलिस लाइन में पिस्टल जमा करने पहुंचे थे। इस दौरान चेक करते समय अचानक पिस्टल गिर गई। पिस्टल गिरने से दुर्घटनावश गोली चल गई ओर गोली दीवार में लगने के बाद पलटकर उपनिरीक्षक अंकित कुमार के पेट में लग गई। जिससे वह घायल हो गए।

विज्ञापन
Inspector shot in stomach when he came to deposit pistol in police line
थाना प्रभारी गंगीरी के गोली लगने से घायल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में 25 नवंबर की सुबह को दस बजे गंगीरी थानाध्यक्ष का चार्ज लेने से पहले स्पेशल जांच प्रकोष्ठ (देहात) के प्रभारी रहते हुए आवंटित हुई सर्विस रिवाल्वर जमा करने पहुंचे दरोगा अंकित कुमार के पेट में गोली लग गई। गोली पेट को चीरते हुए आर-पार निकल गई। दरोगा को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


उपनिरीक्षक अंकित कुमार बागपत के रहने वाले हैं। वह मौजूदा समय में देहात क्षेत्र में स्पेशल जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी थे। 24 नवंबर को ही एसएसपी ने उन्हें थानाध्यक्ष गंगीरी की जिम्मेदारी सौंपी थी। 25 नवंबर को उन्हें थानाध्यक्ष का चार्ज लेने के लिए जाना था इससे पहले वह सर्विस रिवाल्वर जमा करने के लिए पुलिस लाइन में हेड मोहर्रिर आफिस पहुंचे। यहां अचानक सर्विस रिवाल्वर से गोली चली और पेट के आरपार हो गई। गोली चलते ही यहां हड़कंप मच गया। खून से लथपथ दरोगा को पुलिस कर्मी जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। हादसे की खबर पाकर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र उत्तम समेत तमाम अधिकारी मेडिकल कालेज पहुंच गए। यहां घायल दरोगा का उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में नवनियुक्त थाना प्रभारी गंगीरी के गोली लगने से घायल जेएन मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

चेक करते समय गिर गई थी पिस्टल और गोली चल गई: एसपी ग्रामीण
एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि उपनिरीक्षक अंकित कुमार पुलिस लाइन में पिस्टल जमा करने पहुंचे थे। इस दौरान चेक करते समय अचानक पिस्टल गिर गई। पिस्टल गिरने से दुर्घटनावश गोली चल गई ओर गोली दीवार में लगने के बाद पलटकर उपनिरीक्षक अंकित कुमार के पेट में लग गई। जिससे वह घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed