फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Innocent was tried for misdeeds, murdered only after kidnapping

मासूम से हुई थी कुकर्म की कोशिश, अपहरण के बाद ही कर दी थी हत्या

Wed, 16 Sep 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Innocent was tried for misdeeds, murdered only after kidnapping
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार रात को 12 साल के मासूम के अपहरण और हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने पर पुलिस को पता लगा है कि बालक के साथ कुकर्म की कोशिश की गई। अपहरण के चंद घंटों बाद ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि पुलिस अभी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। उच्चाधिकारी दावा कर रहे हैं कि वह खुलासे के नजदीक हैं। मुकदमे में अब कुकर्म की धारा भी तरमीम करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपहरण के बाद शनिवार को बालक की हत्या कर शव क्वार्सी बाईपास किनारे के एक खाली प्लाट में फेंक दिया गया था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार वाले एक पड़ोसी पर पुरानी रंजिश के चलते अपहरण व हत्या का शक जता रहे हैं। वारदात को देख पुलिस भी पहली नजर में इसी नतीजे पर पहुंची है कि बच्चे का अपहरण रंजिश के चलते हत्या हुआ है, क्योंकि अपहरण करने वाले ने परिवार से किसी प्रकार से फिरौती नहीं मांगी। मगर अब कुकर्म की बात सामने आने पर पुलिस इस बात पर भी विचार कर रही है कि बच्चे का किसी नशेड़ी ने अपहरण किया होगा। वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ तो उसने भेद खुलने के डर से बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल दोनों एंगलों पर जांच जारी है। बच्चा अपने मां-पिता का इकलौता बेटा था। एसपी सिटी के मुताबिक मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक है। जल्द ही वारदात का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस को नोटिस
सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस को अभी खासी सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस ने बालक के घर से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी खंगाले तो बच्चा मोमोज की दुकान पर मोमोज खाते नजर आया है। इसके बाद घटनास्थल तक के कैमरों में कोई सुराग नहीं मिला है। एटा चुंगी चौराहा के कैमरे खराब मिले हैं। इस पर यातायात पुलिस से एसएसपी ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed