फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   innocent walking with Baba bull hit him sat on top

जाको राखे साइयां: बाबा के संग टहल रहा था मासूम, सांड़ ने मारी टक्कर, बैठ गया ऊपर, ऐसे बचा बच्चा

Thu, 09 Mar 2023 07:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 07:14 PM IST
सार

बाबा अपने ढ़ाई साल के नाती को लेकर टहलने गए थे। बच्चे को चंद मिनटों के लिए छोड़ा ही था कि एक आवारा सांड़ वहां पर आ गया। मासूम को अकेला देखकर सांड़ ने बच्चे पर हमला बोल दिया, बच्चे को दूर पटक दिया। इतना ही नहीं, उसके बाद सांड़ मासूम के ऊपर बैठ गया।

विज्ञापन
innocent walking with Baba bull hit him sat on top
सांड़ का बच्चे पर अटैक - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका करि सके जो जग बैरी होय यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब सांड़ ने एक मासूम को टक्कर मार दी और उसके ऊपर बैठ गया। बच्चे को सांड़ के कब्जे से निकाला गया। बच्चे को छोटी-मोटी खरोच आई।

विज्ञापन


अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने के परमानंद बिहारी कॉलोनी में पुलिस से रिटायर्ड एसआई महीपाल सिंह अपने ढ़ाई साल के नाती कृतीक पुत्र राजकुमार सिंह को लेकर गुरूवार सुबह साढ़े सात बजे के लगभग टहलने गए थे। बच्चे को चंद मिनटों के लिए छोड़ा ही था कि एक आवारा सांड़ वहां पर आ गया। मासूम को अकेला देखकर सांड़ ने बच्चे पर हमला बोल दिया, बच्चे को दूर पटक दिया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उसके बाद सांड़ मासूम के ऊपर बैठ गया। बच्चा सांड़ के अगले पैरों के नीचे था। तभी मासूम के बाबा ने उसे सांड़ के कब्जे से मुक्त कराया। बच्चे को छोटी-मोटी खरोच आई। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, वहां पट्टी बांधकर घर भेज दिया गया। बच्चा सकुशल है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली मैदान में एकत्रित रहते हैं गोवंश सेवानिवृत्त दरोगा महीपाल सिंह ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में एक खाली मैदान है, जिसमें कूड़ा करकट एकत्रित होता है। साथ में पास के मैरिज होम का मलबा भी इसी मैदान में फेंका जाता है। उसी मैदान में गोवंश एकत्रित होते हैं और वहीं से खानी पीने के लिए कालोनी में विचरण करते रहते हैं। इस समस्या के लिए कई मर्तबा नगर निगम से कहा गया है, मगर कोई सुनवाई नहीं होती। बृहस्पतिवार शाम को जरूर नगर निगम की टीम वहां आई और गोवंश को पकडऩे की व्यवस्था शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed