फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Innocent daughter's head smashed for refusing to provide water for alcohol

Aligarh News: शराब के लिए पानी नहीं देने पर मासूम बेटी का सिर फोड़ा

Sun, 05 Jul 2026 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Innocent daughter's head smashed for refusing to provide water for alcohol
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
शुक्रवार की शाम की गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने शराब के लिए पानी नहीं देने पर अपनी पांच साल की मासूम बेटी को सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया। बालिका के बाबा ने नातिन को थाने ले जाकर पुलिस से शिकायत की। बाद में पिता-पुत्र में राजीनामा हो गया कि बेटा-बहू गांव में नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बेटा-बहू गाजियाबाद में रहते हैं और दोनों ही शराब पीते हैं। इनके पांच बच्चे हैं जोकि बाबा के पास गांव में रहते हैं। कुछ दिन पहले बेटे का एक्सीडेंट होने के कारण बेटा-बहू गांव में आ गए हैं और रोजाना शाम को शराब पीते हैं।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम बेटा शराब पी रहा था तभी उसने अपनी पांच साल की बेटी से पानी मांगा तो बेटी ने अनसुना कर दिया। इसी बात पर बेटे ने नातिन का सिर पत्थर मारकर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल भेज दिया। एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पिता-पुत्र में राजीनामा इस बात पर हो गया है कि बेटा-बहू तब तक गांव में नहीं आएंगे जब तक कि बच्चे बड़े नहीं हो जाते। सभी बच्चों का पालन-पोषण बाबा-दादी ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed